Latest news

मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो का रक्तदान अभियान, शहर में रक्तदान शिविर, ग्रामीण में 203 यूनिट रक्त संग्रह; प्रधानमंत्री के वजन के बराबर रक्तदान का लक्ष्य पार

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
7 Min Read

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत बिलासपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सेवा और रक्तदान को अभियान का रूप दिया। शहर भाजयुमो ने जिला अस्पताल, पुराना बस स्टैंड में विशाल रक्तदान शिविर लगाया, जबकि बिलासपुर ग्रामीण भाजयुमो ने स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कोनी में शिविर आयोजित कर 203 यूनिट रक्तदान किया। ग्रामीण युवा मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वजन के बराबर रक्तदान का लक्ष्य रखा था, जिसे निर्धारित लक्ष्य से अधिक रक्त संग्रह कर पूरा किया।
शहर में युवा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान
शहर भाजयुमो द्वारा आयोजित शिविर में युवा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और रक्तदान कर मानव सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर और महापौर पूजा विधानी सहित भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
विधायक अमर अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, गरीब कल्याण और जनहित के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के जनसेवा के कार्यकाल को केवल उत्सव के रूप में मनाने के बजाय सेवा और समाजहित के कार्यों के माध्यम से मनाना भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यसंस्कृति का हिस्सा है।
उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि एक व्यक्ति का रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। युवाओं की ऐसी सहभागिता समाज में सेवा और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करती है। रक्तदान शिविर केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है। युवा शक्ति समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखती है और भाजयुमो कार्यकर्ता सेवा कार्यों के माध्यम से इस जिम्मेदारी को निरंतर निभा रहे हैं। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं और नागरिकों से सेवा गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया।
शिविर के दौरान बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में योगदान दिया। रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया गया और उन्हें भविष्य में भी समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय रहने का संकल्प दिलाया गया।
ग्रामीण भाजयुमो ने 14 मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ जुटाया 203 यूनिट रक्त
बिलासपुर ग्रामीण भाजयुमो की ओर से कोनी स्थित स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आयोजित रक्तदान शिविर में जिले के सभी 14 मंडलों से युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान करते हुए कुल 203 यूनिट रक्त संग्रहित कराया।
भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे माह विभिन्न रचनात्मक और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों के साथ सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत ग्रामीण भाजयुमो ने रक्तदान शिविर के माध्यम से सेवा कार्य की शुरुआत की।
युवा मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वजन के बराबर रक्तदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। जिलेभर के युवाओं से इस सेवा कार्य में सहभागी बनने की अपील की गई थी। युवाओं की सहभागिता से निर्धारित लक्ष्य से अधिक 203 यूनिट रक्तदान हुआ। आयोजकों ने इसे जिले में इस प्रकार के आयोजन का नया कीर्तिमान बताया।
बेलतरा विधायक ने भी किया रक्तदान
शिविर में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने स्वयं रक्तदान कर युवा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाना उनके सार्वजनिक जीवन की भावना के अनुरूप सार्थक पहल है। रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के माध्यम से जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा में योगदान देना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना निरंतर दिखाई देती है। उन्हीं विचारों से प्रेरणा लेते हुए युवा मोर्चा ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को जनसेवा से जोड़ते हुए रक्तदान शिविर आयोजित किया।
ये रहे मौजूद
शहर के शिविर में विधायक अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, महापौर पूजा विधानी, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, किशोर राय, देवेंद्र कौशिक, रितेश अग्रवाल, गौरी गुप्ता, वैभव गुप्ता, केतन वर्मा, राज कमल कश्यप, देवेश खत्री, नीलेश सिंह, महर्षि वाजपेयी, अजय यादव, अमित सिंह, अंकित पाल, अंकित गुप्ता, राहुल सिंह, विवेक ताम्रकार, साहिल भाभा, पंकज, अनीश, गुलशन, विजय, सरजू, अभिषेक, विन्नी, मुकेश, साहिल, तनुज, पृथ्वी, देवाशीष, अभिलाष, विवेक, अमर, विश्वजीत, योगेश, चंद्रप्रकाश, मोनू, संस्कार, हिमांशु, हिमांशी, आदर्श, अनिल, रवि, तुषार, बिट्टू सहित भाजयुमो पदाधिकारी, कार्यकर्ता, चिकित्सकीय टीम, रक्तदाता और नागरिक उपस्थित रहे।
ग्रामीण शिविर में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप जूदेव, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह, सिम्स के डीन डॉ. रमेश मूर्ति, स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. बी.पी. सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, जनक देवांगन, यश मनहर, प्रणव शर्मा, राजवर्धन कौशिक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी, पार्षद अमित मिश्रा, हरिओम कश्यप, रत्नाकर श्रीवास, तुषार चंद्राकर, अंकुर सिंह, ब्रजेश शर्मा, प्रवीण सोनकर, अभिषेक साव, सूरज साहू, अनीश धीवर, यश गोरहा, रितेश कलवानी, अंकित मिश्रा, हर्ष पटेल, शिवराज साहू, बलवंत सिंह, संदीप जायसवाल, शरद खैरवार, बिट्टू कौशिक, विकास साहू, कमलेश सिंह, विजय वस्त्रकार, वैभव तंबोली, गोयल साहू, राजू मानिकपुरी, मनीष कौशिक, विमलदास मानिकपुरी और संजय यादव सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा में निरंतर समर्पित रहने की कामना की।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।