



डॉ. चंद्रशेखर यादव के अस्वस्थ होने के कारण बदलाव, कर्मचारी भवन में प्रदेश पदाधिकारियों की मौजूदगी में सौंपे गए नियुक्ति पत्र
बिलासपुर, 12 सितंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की तहसील शाखा बिल्हा में संगठनात्मक बदलाव किया गया है। तहसील शाखा अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर यादव के अस्वस्थ होने के कारण उनके स्थान पर डॉ. देवनारायण यादव को तहसील शाखा बिल्हा का अध्यक्ष और अजय कुमार साहू को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दोनों पदाधिकारी शासकीय पूर्व माध्यमिक शालाओं में पदस्थ हैं। डॉ. देवनारायण यादव शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिलपहरी, विकासखंड बिल्हा में पदस्थ हैं, जबकि अजय कुमार साहू शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रामपुर, विकासखंड बिल्हा में कार्यरत हैं।
कर्मचारी भवन में हुआ स्वागत समारोह
संघ के जिला शाखा अध्यक्ष किशोर कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत समारोह कर्मचारी भवन, बिलासपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, प्रदेश समन्वयक जीआर चंद्रा और जिला संरक्षक रामकुमार यादव की उपस्थिति में डॉ. देवनारायण यादव और अजय कुमार साहू को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी
नियुक्ति के साथ ही दोनों पदाधिकारियों को तहसील शाखा बिल्हा में कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी मिली है। संघ पदाधिकारियों और सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।
ये पदाधिकारी रहे मौजूद
स्वागत एवं नियुक्ति कार्यक्रम में पवन कुमार शर्मा, जीआर चंद्रा, किशोर कुमार शर्मा, रामकुमार यादव, राजेश्वर वस्त्रकार, डॉ. देवनारायण यादव, अजय साहू, रामकुमार अग्रवाल, चैन सिंह ध्रुव, कुशल प्रसाद आरर्मो, गोरेलाल कुर्रे, सुशील कुमार केवट, राकेश शुक्ला, श्रवण कुमार कौशिक सहित संघ के अन्य साथी उपस्थित रहे।
— किशोर कुमार शर्मा, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला शाखा बिलासपुर



