Latest news

40 साल 9 माह की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए प्रशांत मोकासे, विदाई समारोह में बोले- समय का प्रबंधन सफलता की कुंजी

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

बिलासपुर। समाज कल्याण विभाग के जिला पुनर्वास केंद्र में कार्यरत सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रशांत मोकासे करीब 40 साल 9 माह की शासकीय सेवा पूरी करने के बाद 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त हुए। उनकी सेवानिवृत्ति पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों और विभिन्न शासकीय-अशासकीय संस्थाओं की ओर से प्रार्थना सभा भवन में अभिनंदन एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया।


मोकासे ने अपनी सेवा के दौरान ब्रेल प्रेस तिफरा, बिलासपुर में दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। खासतौर पर लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान पूरे प्रदेश के दृष्टिबाधित मतदाताओं के लिए आवश्यक ब्रेल मुद्रण सामग्री उपलब्ध कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित वरिष्ठ नागरिक अभिनंदन समारोह, विश्व दिव्यांग दिवस, जयंती समारोह और सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और उनके व्यवस्थित संचालन में भी उन्होंने सक्रिय योगदान दिया।
ब्रेल प्रेस को मिला राष्ट्रीय अवार्ड
प्रशांत मोकासे की कार्यक्षमता और योगदान का असर ब्रेल प्रेस के कामकाज में भी दिखाई दिया। उनके कार्यकाल में 3 दिसंबर 2020 को ब्रेल प्रेस बिलासपुर को राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया। समारोह में उनके लंबे सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों और योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया गया।
कर्मचारियों को दिया समय प्रबंधन का संदेश
अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए प्रशांत मोकासे ने कर्मचारी साथियों से कहा कि अपने कार्य के प्रति हमेशा सजग रहना चाहिए। जीवन और नौकरी में समय का प्रबंधन बेहद जरूरी है। यदि हम समय के महत्व को समझें और उसका सही उपयोग करें तो निश्चित रूप से अपनी मंजिल हासिल कर सकते हैं।
शाल-श्रीफल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान
समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने प्रशांत मोकासे को शाल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उनके लंबे सेवाकाल, कार्यक्षमता और दिव्यांगजनों के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की गई।
कार्यक्रम में संयुक्त संचालक समाज कल्याण तिलकेश भावे, उप नियंत्रक ब्रेल प्रेस एवं जिला पुनर्वास अधिकारी बिलासपुर बबीता कमलेश, सहायक संचालक आश्रय दत्त बिलासपुर सुमित केसरवानी सहित सरस्वती रामेश्वरी, उत्तम राव, बीना दीक्षित, अनीश मानिकपुरी, अशोक अग्रवाल, जीआर चंद्रा, मुकेश यादव, सौरभ दीवान, आकांक्षा साहू, अजय धुर्वे, अरविंद दीक्षित, राजीव अवस्थी, सत्यभामा, विजय कुमार वर्मा, राजेंद्र दवे, हिमाचल साहू, राजेश्वर वस्त्रकार सहित विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।