कर्मा। शासकीय उच्च माध्यमिक शाला कर्मा में आज सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरण एवं शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उमेश गौरहा, विधायक प्रतिनिधि (बेलतरा विधायक) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामदत्त गौरहा, सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ, रायपुर ने की। इस अवसर पर शाला के प्राचार्य आलोक पांडे, ग्राम सरपंच नन्दकुमार साहू, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
मुख्य अतिथि उमेश गौरहा ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन बनाए रखने तथा विद्यालय परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामदत्त गौरहा ने शासन द्वारा शिक्षा विभाग के माध्यम से विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी देते हुए उनका अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।
ग्राम सरपंच नन्दकुमार साहू ने विद्यालय भवन की छत से हो रहे सीपेज की समस्या के निराकरण हेतु 1 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पुनीत राम, राजेन्द्र, अजय कश्यप, रवि श्रीवास, पंचगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।



