Latest news

मामा और भांजी 40 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़े गए….

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

00 छत्तीसगढ़ के सीपत थाना के रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी

♦️ अवैध नशे का कारोबार करने वाले हो जाए सावधान होगी सख्त कार्रवाई

♦️ आरोपी और आरोपिया से पल्सर मोटर साइकिल जब्त कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के सीपत थाना क्षेत्र में पुलिस ने मामा और भांजी को 40 लीटर कच्ची महुआशराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक  जिला बिलासपुर  रजनेश सिंह के द्वारा लगातार अवैध नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। नशे से समाज को मुक्त करने पुलिस अधीक्षक  द्वारा चेतना जनजागरुकता अभियान भी संचालित किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में  थाना सीपत के द्वारा रात्रि में पेट्रोलिंग के लिए रवाना हुआ था कि  मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति और एक महिला अपने मोटर सायकल पल्सर में कच्ची महुआ षराब भारी मात्रा में रखकर ग्राम खैरा डगनिया की ओर जा रहा है। सूचना पर सीपत थाना प्रभारी टीम द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही किया गया। जहां सिकंदर उर्फ राजा वर्मा एवं पायल वर्मा निवासी भिल्मी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से 1. 40 लीटर देषी महुआ कच्ची शराब कीमती 4000 रूपये 2. मो.सा. पल्सर क्रमांक सीजी 10 बी डब्लू 1605 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी और आरोपिया के विरुद्ध वजह सबूत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, प्र आर जयपाल सिंह बंजारे, आरक्षक प्रकाष जगत, मुरीत राम बघेल, सुभाष मरावी, राजेंद्र साहू ,  क्रांति मरकाम का सराहनीय योगदान है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।