Latest news

उद्घाटन मुकाबले में फाउंडेशन वॉरियर्स की शानदार जीत

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read

Bilaspur। बिलासपुर बेसबॉल प्रीमियर लीग (BPL) 2026 के उद्घाटन दिवस पर पहला मुकाबला फाउंडेशन वॉरियर्स और मां कामाख्या चैलेंजर्स के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में फाउंडेशन वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मां कामाख्या चैलेंजर्स को 3-1 के अंतर से पराजित कर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की। उद्घाटन समारोह में अतिथि के रूप में फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के अध्यक्ष प्रिंस भाटिया जीटीबी कॉलेज की चेयरपर्सन डॉ पलक जायसवाल मां कामाख्या चैलेंजर्स के ओनर डॉ गोपाल कृष्ण पाठक छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ की महासचिव सुश्री मिताली घोष व छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ की उपाध्यक्ष डॉ कैरोलाइन सत्तूर मौजूद थी आयोजन सचिव अख्तर खान ने बताया कि
मैच की पहली इनिंग में फाउंडेशन वॉरियर्स की ओर से दीपक एवं भूमिका श्रीवास ने एक-एक रन बनाकर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। दूसरी ओर मां कामाख्या चैलेंजर्स की ओर से संदीप ने संघर्षपूर्ण खेल का प्रदर्शन करते हुए 1 रन अर्जित किया। मैच की अंतिम इनिंग में फाउंडेशन वॉरियर्स ने एक और रन जोड़कर अपनी बढ़त मजबूत कर ली। वहीं उनकी सशक्त फील्डिंग एवं शानदार पिचिंग के सामने मां कामाख्या चैलेंजर्स की टीम अंतिम अवसर का लाभ नहीं उठा सकी। इस प्रकार फाउंडेशन वॉरियर्स ने मुकाबला 3-1 से अपने नाम कर लिया।
गरिमामय उद्घाटन समारोह
प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर सभी टीमों के मालिक अपनी-अपनी टीमों के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रिंस भाटिया ने कहा कि बिलासपुर में क्रिकेट के बाद कोई खेल बहुत प्रचलित है तो वह बेसबॉल है जिसे काफी संख्या में यहां के बच्चे खेलते हैं और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिलासपुर का मान सम्मान बढ़ा रहे हैं
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ. पलक जायसवाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का भी निर्माण करता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को समर्पण एवं सकारात्मक सोच के साथ खेलने का आह्वान किया।
संघ की महासचिव सुश्री मिताली घोष ने बिलासपुर बेसबॉल प्रीमियर लीग के सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं सभी सहभागी टीमों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं प्रदेश में बेसबॉल खेल के विकास को नई दिशा प्रदान करती हैं और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट अवसर देती हैं।
कार्यक्रम में संघ की उपाध्यक्ष डॉ. कैरोलाइन सत्तुर सहसचिव अख्तर खान, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक डॉ सुरेश शुक्ला, साजिद खान, महेश शर्मा, अमित तिवारी, कृष्णा पटेल, आसिफ अली, स्वर्णिम शुक्ला, आशीष लहरे, रामकुमार टंडन, अजय त्रिपाठी, सुनील राव बास्केटबॉल कोच रूपेन्द्र सिंह ठाकुर सहित अनेक खेलप्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त वरिष्ठ खिलाड़ियों एवं खेल अधिकारियों में परिवेश दीवान, तरन्नुम खान, शिशिर निषाद, अंकुर रजक, योगेंद्र यादव, अमितेश बाकरे, रिचा प्रजापति, नेहा यादव, संदीप गाहिरे, विशाल बंजारे, भुवन देवांगन, भूमिका श्रीवास एवं पायल साखरे सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है तथा खेल के सभी नियमों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। उनका उद्देश्य प्रदेश के उभरते हुए खिलाड़ियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां से वे भविष्य में जिला, राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।