
बिलासपुर।हजारों सालों से ही नही बल्कि युगों-युगों से मनुष्यों को आभूषण पसंद है और पहनते आ रहे है।
सोनी (स्वर्णकार) समाज सोने चांदी के आभूषणों का निर्माता है।सोनी समाज अपनी कला एवं सकारात्मकता के लिए जाना जाता है। भारतीय संस्कृति को बनाये रखने मे सोनी समाज का अहम योगदान है। इस समाज के बिना सभी परिवारों, समाजों के विवाह आदि संस्कारों जैसे सामाजिक कार्य नही चलते है। शादियों से सभी मनुष्यों (गरीब से अमीर तक) एवं मातृशक्ति को सजाने और समृद्धशाली बनाने का कार्य सोनी समाज करता आ रहा है।
वर्तमान परिवेश मे सोने चांदी के परम्परागत व्यवसाय से जुडे सोनी समाज के कारीगरों को, प्रोत्साहन देने एवं परम्परागत कला को जीवित रखने और रोजगार मिलता रहे तथा नवीन तकनीक के आधार पर अधिक लाभदायक स्थिति मे लाने,मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुये सोनी समाज के विकास एवं कल्याण हेतु विगत बर्ष मध्य प्रदेश सरकार एवं राजस्थान सरकार द्वारा क्रमशः म.प्र. स्वर्णकला बोर्ड तथा राजस्थान रजत कला विकास बोर्ड का गठन किया गया है।
इसी प्रकार छत्तीसगढ राज्य मे भी सोनी समाज के विकास एवं कल्याण हेतु छत्तीसगढ स्वर्णकला बोर्ड गठित करने की मांग मध्य प्रदेश के देवदत्त सोनी (राष्ट्रीय संयोजक सोनी समाज) एवं इंजी.आर. के. सोनी सेवानिवृत्त उपायुक्त,
दीपक सोनी बिलासपुर भा.ज.पा. प्रदेश कार्यकारिणी (विधि प्रकोष्ठ) के सदस्य,
राजेश सोनी जी प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष छेदी लाल सराफ बिलासपुर केन्द्रीय समित स्वजातीय स्वर्णकार समाज छत्तीसगढ,
दुर्गा सोनी भा.ज.प पार्षद बिलासपुर एवं प्रकाश सोनी बिलासपुर सचिव मैढ क्षत्रिय मारवाड़ी सोनी समाज के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में स्वर्ण कला बोर्ड के गठन की मांग संबधी संयुक्त ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा। आश्वस्त किया गया कि सरकार से बात कर बोर्ड गठित किया जाएगा।



