Latest news

वर्ल्ड मेमन डे पर जूस वितरण

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

Bilaspur। बिलासपुर मेमन जमात, बिलासपुर के द्वारा इस साल भी 10 अप्रैल को वर्ल्ड मेमन डे मनाया गया। इस अवसर पर मेमन जमात के द्वारा आज जुमा की नमाज के बाद मदीना मस्जिद गोल बाजार के सामने ठंडा जूस का वितरण किया गया जिससे राहगीरों और नमाजियों को गर्मी में राहत महसूस हुई।
बिलासपुर मेमन जमात के अध्यक्ष जहांगीर भाभा ने कहा की हर साल 10 अप्रैल को पूरी दुनिया मे रहने वाले मेमन परिवार और सभी मेमन जमात के द्वारा वर्ल्ड मेमन डे पर मानवता का काम किया जाता हैं जैसे ब्लड डोनेशन , मेडिकल कैंप , फूड पैकेट वितरण, वृद्धा आश्रम मे कपड़े एवं खाद्य सामग्री वितरण, राहगीरों और मुसाफिरों को खाना और पानी ,साथ ही मेमन लोगों के लिए विभिन्न प्रोग्राम का आयोजन किया जाता है जिससे मेमन लोगो के बीच मे परस्पर सहयोग की भावना पैदा हो इसी कड़ी मे बिलासपुर मेमन जमात के द्वारा भी आज ठंडा जूस तकसीम किया गया और जल्द ही ईद मिलन का प्रोग्राम किया जाएगा।

इस अवसर पर ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन के जोनल सेक्रेटरी मो अशरफ मेमन एवं मेमन जमात के अनवर शेखानी, फजल हुसैन लोया, अशरफ आरबी, आवेश भाभा, शब्बीर दरिया,आदम मेमन,आरिफ शेखानी,हारून रिज़वी,अख्तर मेमन, अमीन मीठा, इकबाल मेमन ,कादर छोगाड़ा,हामिद दरिया,सूफियान फत्तानी, अल्फ़ाज़ मेमन एवं बड़ी संख्या मे मेमन जमात के सदस्य उपस्थित रहे उसकी जानकारी मेमन जमात के सचिव मो अशरफ मेमन आरबी के द्वारा दी गई।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।