Latest news

ट्रैक्टर में बाराती बनकर पहुंची पुलिस, जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

₹26 हजार नगद, 7 मोबाइल और दो लग्जरी कार बरामद, 3 आरोपी फरार
सक्ती | 9 अप्रैल 2026
फिल्मी अंदाज में कार्रवाई करते हुए फगुरम पुलिस ने जुआ के खिलाफ बड़ी दबिश दी। पुलिस टीम ट्रैक्टर में बाराती बनकर मौके पर पहुंची और छापा मारकर 8 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मौके से नगदी, मोबाइल और दो महंगी कार भी जब्त की गई हैं।
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में चौकी फगुरम प्रभारी उप निरीक्षक अनवर अली को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कानाकोट के खार नहर किनारे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।


सूचना की पुष्टि के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी डभरा सुमित गुप्ता और थाना प्रभारी डभरा राजेश पटेल के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। पुलिस ने पहचान छिपाने के लिए बारातियों का भेष धारण किया और ट्रैक्टर से मौके पर पहुंचकर दबिश दी।
मौके पर ऐसे पकड़े गए आरोपी
पुलिस ने घेराबंदी कर 8 आरोपियों को 52 पत्ती ताश से ‘काटपत्ती’ जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में विभिन्न थाना क्षेत्रों के युवक शामिल हैं।
जब्ती में क्या मिला
₹26,000 नगद
7 मोबाइल फोन (करीब ₹1 लाख कीमत)
2 कार (प्रत्येक की कीमत करीब ₹15 लाख)
बताया जा रहा है कि कार घटनास्थल के पास संदिग्ध हालत में खड़ी मिलीं, जिन्हें भी जब्त कर लिया गया है।
3 आरोपी फरार
कार्रवाई के दौरान 3 आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
इस धाराओं में हुई कार्रवाई
सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
टीम का योगदान
इस पूरी कार्रवाई में चौकी फगुरम, साइबर सेल सक्ती और पुलिस बल के जवानों की अहम भूमिका रही। पुलिस की यह “बाराती स्टाइल” रेड इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।