बिलासपुर। थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेवार एवं ग्राम सारधा में हुई 37 नग बकरी-बकरा चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की विवेचना जारी है, जबकि प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी अब भी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।
घटना का पूरा विवरण
प्रार्थी द्वारा 15 मार्च 2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि ग्राम सेवार और ग्राम सारधा से अज्ञात चोरों ने कुल 37 नग बकरी-बकरा चोरी कर लिया है। रिपोर्ट दर्ज होते ही थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई।
CCTV फुटेज से खुला राज
जांच के दौरान घटना स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज में दिखे हुलिए के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को अलग-अलग स्थानों से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में कबूला जुर्म
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया।
4 बकरों को काटकर बेचा, 33 का सुराग नहीं
जांच में सामने आया कि चोरी किए गए 37 नग में से 4 बकरों को आरोपियों ने दुकान में काटकर बेच दिया, जिससे 4000 रुपए प्राप्त हुए। यह रकम पुलिस ने जप्त कर ली है।
शेष 33 नग बकरी-बकरों का अब तक पता नहीं चल पाया है, जिनकी पतासाजी की जा रही है।
चोरी की संपत्ति
16 नग बकरा
15 नग बकरी
06 नग पीठी
कुल – 37 नग (कीमत 77,000 रुपए)
गिरफ्तार आरोपी
हेमराज उर्फ हेमू उर्फ राहुल साहू, पिता परसराम साहू, उम्र 18 वर्ष
निवासी – ग्राम चिलहाटी धनुहार पारा स्कूल के पीछे, हाल मुकाम चिंगराजपारा बजरंगबली मंदिर के पास, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर
नजीर खान उर्फ मजीद खान, पिता शहीद खान, उम्र 20 वर्ष
निवासी – ग्राम चिलहाटी, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर
दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है तथा अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

