Latest news

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में निगम का टैक्स अब घर बैठे भर सकेंगे

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
5 Min Read

*अब घर बैंठे जमा करें नगर निगम के टैक्स, निगम ने शुरू की ऑनलाइन सर्विस

  • स्मार्ट सिटी की मदद से निगम ने तैयार किया गया है खुद का पोर्टल भुगतान प्रक्रिया पूरी तरह से है सुरक्षित,नागरिकों के लिए बड़ी सुविधा
  • *आनलाइन सर्विस से पार्दर्शिता आएगी
  • अभी जोन क्षेत्र क्रं. 1 और 2 इसमें शामिल नहीं,जल्द ही दोनों जोन होंगे शामिल

बिलासपुर- नगर निगम के सभी प्रकार के टैक्स चाहें प्रापर्टी टैक्स हों या पानी का,कमर्शियल टैक्स सभी प्रकार के टैक्स शहर के नागरिक अब घर बैंठे आनलाइन जमा कर सकेंगे। निगम कमिश्नर शअमित कुमार के निर्देश पर नगर निगम ने शहरवासियों को एक बड़ी सुविधा प्रदान करते हुए ऑनलाइन सर्विस की शुरूआत की है। इससे नागरिक अब किसी भी स्थान से निकाय के अपने सभी प्रकार के टैक्स ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। इससे पहले निगम ने करदाताओं की वास्तविक संख्या और अन्य जानकारी के लिए सत्यापन का कार्य किया है।

नगर निगम आयुक्त अमित कुमार।

नगर निगम के सभी प्रकार के टैक्स चाहें प्रापर्टी टैक्स हों या पानी का,कमर्शियल किसी भी प्रकार के टैक्स शहर के नागरिक अब घर बैंठे आनलाइन जमा कर सकते हैं । निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार के निर्देश पर नगर निगम ने अपनी आनलाइन सर्विस शुरू किया है। नगर निगम ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की मदद से खुद का टैक्स पेमेंट पोर्टल तैयार किया है। जिसके जरिए अब शहर के नागरिक अपने टैक्स का भुगतान कर सकते हैं।

अभी तक नगर निगम से संबंधित टैक्स के भुगतान के लिए नगर निगम कार्यालय आना पड़ता था या आरआई से संपर्क करना पड़ता था । आनलाइन सर्विस शुरू होने से कार्यालय के चक्कर लगाने और आरआई से संपर्क करने की बाध्यता नहीं रहेगी। इस व्यवस्था के शुरू होने से पारदर्शिता भी आएगी किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी की आशंका नहीं रहेगी,नागरिको को सुविधा मिलेगी।

NIGAMBILASPUR.COM /PTIS पोर्टल पर क्लिक करें

नगर निगम के टैक्स के आनलाइन भुगतान के लिए नागरिक निगम द्वारा तैयार किए गए पोर्टल NIGAMBILASPUR.COM /PTIS पर क्लिक करके अपने बकाया टैक्स का भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए करदाता को पोर्टल में अपनी प्रापर्टी आईडी या नाम अथवा वार्ड नंबर की एंट्री करना होगा,जिसके बाद उसकी प्रापर्टी और टैक्स की पूरी डिटेल आ जाएगी,जिसे आनलाइन जमा करने के बाद उन्हें पावती मिलेगी,जिसे वें प्रिंट करा सकेंगे या डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख सकेंगे। पोर्टल के ज़रिए पेमेंट प्रक्रिया पूरी तरह से सुरक्षित है।
*
जोन 1,2 समेत अन्य वार्ड जल्द होंगे शामिल

  • निगम सीमा में जुड़े नए वार्ड भी जल्द ही ऑनलाइन सर्विस में शामिल होंगे। नए वार्डों के करदाता समेत अन्य सभी जानकारी की एंट्री पोर्टल में की जा रही है जिसके बाद जल्द ही इन वार्ड के नागरिकों को भी ऑनलाइन सर्विस की सुविधा मिलेगी। अभी जोन क्रमांक 1 और 2 के सभी वार्ड तथा जोन क्रमांक 8 के वार्ड 64,67,68, जोन क्रमांक 7 के वार्ड 47,48,49,50,51,52 और 58। जोन क्रमांक 6 के वार्ड 41,42 के नागरिकों को आफलाइन ही भुगतान करना होगा। डिटेल फीडिंग का काम चल रहा है,पूर्ण होते ही इन सभी वार्डों के नागरिक समेत पूरे शहर के रहवासी ऑनलाइन टैक्स जमा कर सकेंगे। *नए प्रापर्टी का भी आवेदन कर सकेंगे
  • आनलाइन सर्विस में नए निर्माण या नई प्रापर्टी के लिए भी आवेदन दिया जा सकेगा,जिससे अलग से करने की आवश्यकता नहीं होगी। आफलाइन भी कर सकते है जमा

शहर के नागरिक अपने टैक्स का भुगतान आफलाइन मोड पर भी पूर्व की भांति कर सकेंगे। आनलाइन सर्विस नागरिकों की सुविधा के लिए एक विकल्प के तौर पर शुरू किया गया है। नागरिक अपने क्षेत्र के जोन कार्यालय या निगम मुख्यालय विकास भवन जाकर अपने टैक्स का भुगतान कर सकते हैं या फिर आरआई से संपर्क करके भी टैक्स का भुगतान किया जा सकता है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।