Latest news

राज्य स्तरीय प्रतिभावान व जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह: 100 से अधिक लोगों का हुआ सम्मान, कैरियर गाइड कार्यक्रम भी आयोजित

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read

बिलासपुर के पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभागृह में चंद्रा विकास समिति द्वारा राज्य स्तरीय प्रतिभावान एवं जनप्रतिनिधि सेवा सम्मान समारोह के साथ कैरियर गाइड कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 100 से अधिक लोगों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नेता प्रतिपक्ष व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक शामिल हुए।


बिलासपुर, 8 मार्च। चंद्रा विकास समिति बिलासपुर द्वारा पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभागृह में राज्य स्तरीय प्रतिभावान एवं जनप्रतिनिधि सेवा सम्मान समारोह के साथ कैरियर गाइड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभावान छात्रों, जनप्रतिनिधियों और चयनित अधिकारियों सहित 100 से अधिक लोगों को सम्मानित किया गया।
चंद्रा विकास समिति के महासचिव जी.आर. चंद्रा और सचिव कन्हैयालाल चंद्रा ने बताया कि यह कार्यक्रम चंद्रा-चंद्रनाहू समाज के प्रतिभावान व्यक्तियों और जनप्रतिनिधियों के सम्मान के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धरमलाल कौशिक (पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधानसभा छत्तीसगढ़, विधायक बिल्हा) उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्यामलाल चंद्रा (अध्यक्ष, चंद्रा विकास समिति बिलासपुर) ने की।
समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में सुशांत शुक्ला (विधायक बेलतरा), पूजा विधानी (महापौर, नगर निगम बिलासपुर), केशव चंद्रा (पूर्व विधायक जैजैपुर), श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा (अध्यक्ष, जिला पंचायत शक्ति), हरि किशोर चंद्रा (अध्यक्ष, नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर रायगढ़) तथा कृष्णकांत चंद्रा (पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा शक्ति) सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न पदों पर कार्यरत जनप्रतिनिधियों और प्रतिभावान लोगों का सम्मान किया गया। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष 1, जिला पंचायत सदस्य 3, नगर पंचायत अध्यक्ष 2, जनपद पंचायत सदस्य 16, सरपंच 23 के साथ-साथ 13 प्रतिभावान छात्र, सब इंस्पेक्टर, एडीओ, शिक्षक, ब्रांच मैनेजर सहित चयनित 25 प्रतिभाएं, तथा विशेष योग्यता पीएचडी और अन्य क्षेत्रों में चयनित 25 लोगों सहित कुल 100 से अधिक लोगों को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह से पहले कैरियर गाइड कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें समाज के वरिष्ठ अधिकारी और शिक्षाविदों ने युवाओं को मार्गदर्शन दिया। इसमें डीएसपी मणिशंकर चंद्रा (रायपुर), श्रीमती रेखा चंद्रा, मायानंद चंद्रा (डिप्टी कलेक्टर, मुंगेली), टी.पी. सिंह (सहायक कुल सचिव, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर), प्रोफेसर डॉ. के.के. चंद्रा, पंकज चंद्रा तथा बिलासपुर में संचालित चंद्रा समाज की अकादमियों के संचालकों ने युवाओं को कैरियर संबंधी मार्गदर्शन दिया।
मुख्य अतिथि धरमलाल कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को एकजुट रखने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि चंद्रा समाज का मुख्य व्यवसाय कृषि रहा है, इसलिए आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और इस क्षेत्र में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों ने भी समाज को संगठित रहने और शिक्षा तथा प्रगति के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में चंद्रा विकास समिति बिलासपुर के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती लखेश्वरी सहित हेमा, गंगा, रोशनी और प्रीति उपस्थित रहीं। वहीं युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष माधव के साथ गोकुल, अनिल, दिनेश, घासी, गिरधर, राधे, कंचन और राजेंद्र सहित समाज के वरिष्ठजन और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।