बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में शादी समारोह के दौरान आयोजित सामूहिक भोज के बाद करीब 40 लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को मस्तूरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी मरीजों का उपचार जारी है।



बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में आयोजित एक विवाह समारोह का सामूहिक भोज कई लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया। भोज के बाद अचानक कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते गांव के दर्जनों लोग उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत करने लगे। जानकारी के अनुसार करीब 40 लोग फूड पॉयजनिंग की चपेट में आ गए, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं।
घटना के बाद सभी बीमार लोगों को उपचार के लिए मस्तूरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आसपास के स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों और स्टाफ द्वारा मरीजों का इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती मरीजों में अधिकतर लोगों को उल्टी, लूज मोशन और पेट दर्द की शिकायत दर्ज की गई।
मस्तूरी के बीएमओ (ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर) डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सामूहिक भोज के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी थी। इसके बाद ग्रामीणों को तत्काल मस्तूरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि यह भोज गांव में आयोजित एक विवाह समारोह के दौरान कराया गया था, जिसमें आसपास और बाहर के गांवों से भी रिश्तेदार और मेहमान शामिल हुए थे।
स्वास्थ्य केंद्र में दर्ज मरीजों की सूची के अनुसार कई लोगों को उल्टी, लूज मोशन और पेट दर्द की शिकायत के साथ भर्ती किया गया। रजिस्टर में दर्ज नामों में जीविका पैकरा, आशु पैकरा, भारती पैकरा, डॉली पैकरा, उर्वशी पैकरा, उत्तरा पैकरा, अनीता पैकरा, शिवानी पैकरा, जोहित माटी, भूमिका नागेश सहित कई अन्य मरीज शामिल हैं।
इसी तरह अन्य पन्नों में दर्ज मरीजों में नीलम, तिहारन बाई, अमर सिंह, मनीना, अजय राम, यमादी बाई, राजेश, रचित पैंकरा, कविता पैकरा, ललिता पैकरा, गोमती पैकरा, सरस्वती, भूमिका, राजधर समेत कई लोगों के नाम दर्ज हैं।
स्वास्थ्य केंद्र के रजिस्टर में दर्ज जानकारी के अनुसार मरीजों की उम्र बच्चों से लेकर वयस्कों तक है। कई मरीजों को वोमिटिंग (उल्टी), लूज मोशन और एब्डॉमिनल पेन (पेट दर्द) की शिकायत के साथ उपचार दिया गया।
बताया गया कि यह सामूहिक भोज मुकुंदपुर गांव में आयोजित एक विवाह समारोह के दौरान हुआ था। कार्यक्रम में गांव के लोगों के साथ-साथ अन्य गांवों से आए रिश्तेदार और मेहमान भी शामिल हुए थे। भोज के बाद अचानक कई लोगों की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर गांव में हलचल मच गई और बीमार लोगों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को भर्ती कर चिकित्सकों की निगरानी में उपचार दिया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजन भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

