Latest news

महिला शक्ति को सलाम: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कैट ने शहर की महिला उद्यमियों, चिकित्सकों और समाजसेवियों का किया सम्मान

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

बिलासपुर ,छत्तीसगढ़।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) बिलासपुर इकाई द्वारा शहर में सेवा, चिकित्सा और व्यापार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बिलासपुर नगर निगम की महापौर पूजा विधानी, हाईकोर्ट अधिवक्ता एवं CGIAM फाउंडर हमीदा सिद्दीकी, महादेव हॉस्पिटल की डॉ. मेघा तिवारी और विजय वंदना हॉस्पिटल की डॉ. राजेश्वरी उद्देश्य सहित कई महिलाओं को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) बिलासपुर द्वारा महिलाओं के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेवा, चिकित्सा और व्यापार के क्षेत्र में सक्रिय महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बिलासपुर नगर निगम की महापौर पूजा विधानी, हाईकोर्ट अधिवक्ता एवं CGIAM फाउंडर हमीदा सिद्दीकी, महादेव हॉस्पिटल की डॉ. मेघा तिवारी और विजय वंदना हॉस्पिटल की डॉ. राजेश्वरी उद्देश्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कैट के राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी, बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप खेंडेलवाल, संजय मित्तल, महामंत्री अनिल राघवानी और संगठन महामंत्री परमजीत उबेजा उपस्थित रहे।
कैट पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को प्रोत्साहित करने और उनके योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बिलासपुर अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल और संगठन महामंत्री परमजीत उबेजा ने बताया कि यह आयोजन महिलाओं के योगदान को स्वीकार करने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस मौके पर बिलासपुर अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने कहा कि CAIT द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों को लेकर लगातार पहल की जा रही है। उन्होंने बताया कि संगठन ने महिला उद्यमियों के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए हैं, जिनके माध्यम से उन्हें वित्तीय सहायता और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है।
उन्होंने कहा कि कैट ने महिलाओं के अधिकारों और उनकी सुरक्षा को लेकर भी कई मंचों पर आवाज उठाई है और विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भागीदारी की है। इसके साथ ही व्यापार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए भी संगठन द्वारा कई पहल की गई हैं।
उन्होंने बताया कि व्यापार में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला व्यापार मंच का गठन किया गया है, जिसके माध्यम से महिला उद्यमियों को आगे बढ़ने और व्यापार के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।