Latest news

बिलासपुर में युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, BJP जिला कार्यालय का घेराव

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read


एआई समिट के बाद देशभर में विरोध की लहर, राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर गरमाया माहौल
“रिहाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा उग्र” – जिलाध्यक्ष राजू यादव
बिलासपुर
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के बाद युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी को लेकर देशभर में विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भी युवा कांग्रेस सड़कों पर उतर आई।


कल बेलतरा युवा कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार का पुतला दहन किए जाने के बाद गुरुवार को जिला युवा कांग्रेस के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
जिला कार्यालय के बाहर जुटी भीड़, नारेबाजी से गूंजा इलाका
जिला युवा कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष जयकिशन यादव (राजू) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोश जताया।

प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया। युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि एआई समिट के दौरान शांतिपूर्ण विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं को देशविरोधी करार देकर गिरफ्तार किया गया।
नेताओं का कहना था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब सहित कई नेताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार किया गया है। इसी के विरोध में बिलासपुर में घेराव और प्रदर्शन किया गया।
“रिहाई तक जारी रहेगा आंदोलन”

जिलाध्यक्ष जयकिशन यादव (राजू) ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि जब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष की रिहाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने पर दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है।
प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में राष्ट्रीय नेतृत्व की रिहाई की मांग उठाई और न्याय की मांग करते हुए अपनी आवाज बुलंद की।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।