अल हिंद लायंस उपविजेता रही, मेन ऑफ़ द सीरीज का पुरस्कार दानिश अली ने जीता

बिलासपुर। इंडियन मुस्लिम प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता मे एपीजे अब्दुल कलाम ट्रॉफी पर मुगल लीजेंड्स का कब्जा हुआ है विजेता टीम मुगल लीजेंड्स के खिलाड़ियों को 1लाख 10000,786 रुपए नगद पुरस्कार के साथ अतिथियों ने प्रदान किया। कार्यक्रम के अतिथि वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज अध्यक्ष , विधायक अटल श्रीवास्तव ,दिलीप लहरिया, पूर्व नेता सभापति शेख नजीरुद्दीन,महेश दुबे हिमांशु जैन, प्रिंस भाटिया, नीतू श्रीवास्तव, वाहिद खान, धीरेंद्र बाजपेई, अभिनव तिवारी ने
ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया। तौसीफ खान ने विधायक कथा श्रीवास्तव तथा नीतू श्रीवास्तव का स्मृति चिन्ह से सम्मान किया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष तौसीफ खान ने बताया कि फाइनल मुकाबला मुगल लीजेंड्स व अल हिंद लाइंस के मध्य खेला गया टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुगल लीजेंड्स की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में तीन विकेट खोकर 112 रन बनाएं। जिसमें अली ने नाबार्ड 53 वह महताब ने 19 रनों का योगदान दिया लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल हिंद लायंस की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 95 रन ही बना सकी 17 रन से यह मैच जीतकर मुगल लीजेंड्स ने एपीजे अब्दुल कलाम ट्रॉफी पर कब्जा किया। फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच मेहताब खान बेस्ट विकेट कीपर मुजम्मिल सिद्दीकी जीनत अल्टीमेट वॉरियर्स, बेस्ट फील्डर अलीम खान मुगल लीजेंड्स, बेस्ट फील्डर रज्जी खान इर्ज़ा सुपर किंग,इमर्जिंग प्लेयर मोहम्मद साद अर्सलान फाइटर, डिसिप्लिन टीम ग़दीर स्पार्टन, बेस्ट बॉलर शोएब शेखानी जीनत अल्टीमेट वॉरियर्स, बेस्ट बैट्समैन जानू खान अल हिंद लायंस, मैन ऑफ़ द सीरीज मरहूम फिरोज कुरैशी की याद में दानिश अली मुगल लीजेंड्स, उपविजेता अल हिंद लाइंस को 55786 रुपए व ट्रॉफी मरहूम अब्दुल रशीद की याद में व विजेता टीम को 110786 रु व ट्रॉफी मरहूम अब्दुल समद लल्ला भाई की याद में प्रदान किया गया। आयोजन को सफल बनाने में बिलासपुर यूथ एंड वेलफेयर एसोसिएशन के समीर अहमद बबला, दुलारे भाई, मोहम्मद अजहरूद्दीन अख्तर खान तौफीक मेमन टीपू शाहबाज सलमान कुरेशी फैज कुरैशी अबरार अली गप्पू अलीम खान नवेद आलम आदिल खान एवं समिति के सभी सदस्य लगे हुए थे।


इस अवसर पर अटल श्रीवास्तव ने कहा है की आईपीएल की तर्ज पर यहां क्रिकेट प्रतियोगिता हो रही है। समाज को एक साथ जोड़ने के लिए इससे बड़ा आयोजन हो नहीं सकता। उन्होंने विजेता और विजेता टीम दोनों को बधाई दी। उन्होंने आयोजन समिति के सभी सदस्यों को इस शहर में इस बड़े खेल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बधाई दीहै। विधायक जी ने लहरिया ने भी स्व एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से यह आयोजन हो रहा है उन्होंने आयोजन समिति को बधाई दी।
पूर्व सभापति शेख नजीरुद्दीन ने कहा कि शानदार टूर्नामेंट का आयोजन समिति को बधाई दी। सर्व समाज सामाजिक टूर्नामेंट कराकर प्रिंस भाटिया ने बड़ा काम किया है। 16 टीम मिलकर ग्राउंड में योगदान दे रहे हैं । सामाजिक कार्यक्रमों में भी युवा योगदान दे। धीरेंद्र वाजपेई ने भी इंडियन मुस्लिम लीग क्रिकेट प्रतियोगिताकी की प्रशंसा करते हुए इस खेल आयोजन के लिए बधाई दी और विजेता विजेता टीम को शुभकामनाएंदी ।
इस अवसर पर महेश दुबे ने कहा की सामाजिक खेलों का आयोजन प्रिंस भाटिया ने शुरू कियाथा। और शहर में तमाम समाज के लोग खेल प्रतियोगिता का अध्ययन कर रहे हैं। सऊदी अब्दुल कलाम को समर्पित यह खेल प्रतियोगिता में सभी धर्म गुरु ने आज खेल का शुभारंभ किया। मुस्लिम समाज की यह व्यापक सोच है। क्रिकेट खेल में एक ही समाज की 16 टीम सामाजिक और संगठित रूप से मैदान में खेलने वाला खिलाड़ी समाज के प्रति समर्पित रहेगा। मुस्लिम समाज की 16 टीम खेल रही है। एक अच्छे वातावरण में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। बच्चों को धर्म के साथ खेल का भी पाठ पढ़ने की अपील की है।
समीर अहमद,तौसीफ खान,वाहिद खान, शानूल, वसीम चौधरी, इमरान खान, शेरू, टीपू, अख्तर खान ने अतिथियों का सम्मान किया।

