Latest news

यादव प्रीमियर लीग  सीजन-1 : नरसिंह 11 बना चैंपियन

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read

Bilaspur।

बिलासपुर में आयोजित यादव प्रीमियर लीग (YPL) सीजन-1 का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। एसबीआई कॉलेज मैदान में खेले गए इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबलों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसमें नरसिंह-11 और बोल बम टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई।


फाइनल मैच नरसिंह-11 और बोल बम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए अपना पूरा दमखम दिखाया, लेकिन अंततः नरसिंह-11 ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम कर प्रथम स्थान हासिल किया। बोल बम टीम को द्वितीय स्थान से संतोष करना पड़ा।
पूरे टूर्नामेंट में बोल बम टीम का प्रदर्शन भी अत्यंत सराहनीय रहा। टीम ने सर्वाधिक रन बनाकर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई और सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
इस आयोजन की एक विशेष आकर्षण यादव समाज की महिलाओं के लिए आयोजित शो मैच रहा, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिला खिलाड़ियों के जोश और खेल भावना ने दर्शकों का मन जीत लिया और समाज में खेल के प्रति बढ़ती जागरूकता व भागीदारी को दर्शाया।
आयोजकों के अनुसार, यादव प्रीमियर लीग का उद्देश्य समाज में खेल भावना को बढ़ावा देना, युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना तथा सामाजिक एकता को मजबूत करना है। सफल आयोजन के बाद अगले सीजन को और भव्य बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।

पुरस्कारों की हुई बारिश

यादव प्रीमियर लीग सीजन 1 का शानदार ग्यारवा दिन व फ़ाइनल मैच नर्सिंग देव 11 एवं बोल बम 11 के मध्य खेला गया जिसमे नर्सिंग 11 ने जीत हासिल की वही उप विजेता टीम बोल बम 11 रही मैन ऑफ द सीरीज नर्सिंग 11 के अश्वनी यादव रहे, बेस्ट बेटर बोल बम के राहूल यादव रहे, बेस्ट बॉलर मनीष यादव, बेस्ट फील्डर बंटी यादव रहे, प्रथम पुरस्कार 51000 रूपये नगद एवं कप विनीत यादव द्वारा प्रदान किया गया, दूसरा इनाम 31000 हजार रुपये व कप विशाल सिंह जी द्वारा प्रदान किया गया, वहीं मैन ऑफ़ द सीरीज स्पोर्ट्स सायकल कमल सिंह एवं अनिल दुबे सैदा सरपंच के द्वारा प्रदान किया गया, इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि धरमलाल कौशिक जी विधायक बिल्हा, अध्यक्षता श्री भूपेंद्र स्वान्नी ने जी अध्यक्ष क्रेडा, विशिष्ट अतिथि शुशांत शुक्ला विधायक बेलतरा ,पूजा विधानी महापौर बिलासपुर, विजय केसरवानी जी पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस ग्रामीण ।टीम ऑनर विष्णु यादव, संजय यादव,अमित यादव, नंदू यादव, आशीष यादव, अमर यादव, सुदीप यादव, अखिलेश यादव, रेवती यादव, डॉ राजेश यादव, राजीव यादव,राहुल यादव, सत्या यादव,टीकाराम यादव, नंदकिशोर यादव, राजकुमार यादव,आकाश यादव,शुभम यादव, सागर यादव, विकास यादव ओंकार यादव, राज यादव, राजू यादव,विजेता टीम नृसिंह के धनंजय यादव, अनिल यादव, उपविजेता टीम के खगेश यादव उपस्थित थे।ग्राउंड चारों तरफ भरा हुआ था जिसमें महिला दर्शक भी काफी संख्या में उपस्थित रही राउत बाजा आकर्षक का केंद्र रहा जो अपनी परम्परा को प्रदर्शित कर रही थी। इस कार्यक्रम का
संचालक शैलेन्द्र यादव शरद यादव विजय यादव दीपक यादव छोटू यादव आकाश यादव सी एम डी. जीतू यादव मंजीत यादव भोला यादव विक्की यादव आयुष यादव तरुण यादव देवेंद्र यादव. आशीष यादव राजा यादव
विलास यादव पुकार यादव सन्नी यादव अवि यादव वीके यादव रंजीत यादव सतेन्द्र यादव सुजल यादव शुभ यादव यश यादव नमन यादव एवं समस्त कृष्ण सेना यादव समाज उपस्थित थे

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।