बिलासपुर। मंगलवार की सुबहआज 11:11 बजे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर खोंगसरा और भनवारटंक स्टेशनों के बीच एक मालगाड़ी अप लाइन में पटरी से उतर गई। इस घटना से अप और डाउन दोनों लाइनों पर रेल परिचालन बाधित हुआ है।
रेस्टोरेशन जारी
रेस्टोरेशन का कार्य तेजी से जारी है ताकि परिचालन शीघ्र बहाल किया जा सके।
—
** परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें:
1. गाड़ी संख्या 18477 – पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस:
प्रारंभिक स्टेशन: पुरी (25/11/2024)
गंतव्य: योगनगरी ऋषिकेश
परिवर्तित मार्ग: बिलासपुर → गोंदिया → जबलपुर → कटनी मुरवारा
2. गाड़ी संख्या 12549 – दुर्ग-एमसीटीएम (ऊधमपुर) एक्सप्रेस:
प्रारंभिक स्टेशन: दुर्ग
गंतव्य: एमसीटीएम (ऊधमपुर)
परिवर्तित मार्ग: दुर्ग → गोंदिया → जबलपुर → कटनी मुरवारा
—
यात्रियों की सुविधा हेतु:
“May I Help You” बूथ की स्थापना निम्नलिखित महत्वपूर्ण स्टेशनों पर की गई है:
बिलासपुर
रायगढ़
अनूपपुर
शहडोल
उस्लापुर
दुर्ग
रायपुर
गोंदिया
—
☎️ हेल्पलाइन नंबर:
बिलासपुर हेल्पलाइन: 9752441105
रेलवे आपातकालीन नंबर: 1072



