Latest news

    बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेला ..इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता में 150 बच्चों की धमाकेदार प्रस्तुतियाँ

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

रविवार को मेले में उमड़ी भारी भीड़, बीएनआई ने 12 होनहार विद्यार्थियों को किया सम्मान, कल होगा समापन
बिलासपुर।
साइंस कॉलेज मैदान में सजा बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेला
साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेले में रविवार की छुट्टी का असर साफ नजर आया। सुबह से ही शहरवासियों की भीड़ मेले में उमड़ पड़ी। लोग परिवार के साथ पहुंचे और खरीदारी के साथ-साथ मनोरंजन का भरपूर आनंद लिया।
इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता बना मुख्य आकर्षण
रविवार शाम मेले का सबसे बड़ा आकर्षण इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता रही। शहर के 10 स्कूलों से आए 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने इसमें भाग लिया। लोक नृत्य से लेकर आधुनिक नृत्य शैलियों पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। मंच पर बच्चों का उत्साह और आत्मविश्वास देखते ही बन रहा था।
बीएनआई किड्स स्पेशल अचीवमेंट अवार्ड सेरेमनी
मेले के दौरान बीएनआई द्वारा किड्स स्पेशल अचीवमेंट अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिलासपुर के 12 प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी विशिष्ट उपलब्धियों के माध्यम से जिले का नाम प्रदेश और देश स्तर पर रोशन किया है। सम्मान समारोह में बच्चों के साथ उनके अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
स्पेशल चाइल्ड ब्लाइंड स्कूल के बच्चों ने जीता दिल
मेले में शक्ति के स्पेशल चाइल्ड ब्लाइंड स्कूल के बच्चों की प्रस्तुतियाँ भी खास रहीं। बच्चों ने अपनी कला और हुनर से मौजूद जनसमूह का दिल जीत लिया। उनकी प्रस्तुति को दर्शकों ने खड़े होकर सराहा।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हों का जलवा
बच्चों के लिए आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे नन्हे प्रतिभागियों ने मंच पर आते ही माहौल खुशनुमा कर दिया और दर्शकों का मन मोह लिया।
हेल्दी बेबी प्रतियोगिता और महिलाओं की रचनात्मकता
दोपहर के समय हेल्दी बेबी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छोटे बच्चों की सेहत, सक्रियता और प्रतिभा को प्रोत्साहित किया गया। वहीं मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता में महिलाओं और युवतियों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक कौशल का सुंदर प्रदर्शन किया।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से डॉ. राजकुमार सचदेव, कैट बिलासपुर के अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह, सहायक प्राध्यापक भुवन राज सिंह, डॉ. सचिन यादव, शंकर राव, सोमदत्त जायसवाल, संतोष निषाद, अविनाश मोदी, विनोद पांडेय एवं बीएनआई के अध्यक्ष डॉ. किरण पाल सिंह चावला विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कल होगा व्यापार एवं उद्योग मेले का समापन

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।