Latest news

देशभक्ति की धुनों से गूंजा शहर: प्रियदर्शनी समाज सेवा समिति ने मनाया ‘एक शाम देश के नाम’ का 32वां वर्ष

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर।
देशभक्ति की भावना, सुरों की शक्ति और राष्ट्रप्रेम के संदेश के साथ प्रियदर्शनी समाज सेवा समिति बिलासपुर द्वारा आयोजित “एक शाम देश के नाम” देशभक्ति गीत कार्यक्रम का 32वां वर्ष भव्यता के साथ मनाया गया। समिति के अध्यक्ष विजय दुबे एवं संगीतकार साथियों के प्रयासों से आयोजित इस कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की मधुर प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलासपुर के पूर्व विधायक श्री शैलेश पांडेय रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य श्री रविंद्र सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रथम हॉस्पिटल के डायरेक्टर श्री रजनीश पांडेय, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री शिवा मुदलियार, श्री तरु तिवारी, श्री रंजीत खनूजा, श्री आशीष गोयल, श्री चंद्रहास केशरवानी, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री वीरेंद्र गहवई एवं श्रीमती रितु पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का कुशल संचालन दीपक मिश्रा ने किया। मंच से एक के बाद एक देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तर के ख्यातिलब्ध गायक नवीन चंद्र राजा सोनी के साथ संध्या शर्मा, कुमारी आराध्या मिश्रा, जाकिर अली, नमाजी जी सहित अन्य कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की सशक्त और भावनात्मक प्रस्तुति दी, जिसे श्रोताओं ने तालियों के साथ सराहा।

देशभक्ति गीतों के इस आयोजन में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता और सांस्कृतिक चेतना का संदेश गीतों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत हुआ।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।