Latest news

बारामती में विमान हादसा, डिप्टी सीएम अजित पवार को ले जा रहा चार्टर्ड प्लेन दुर्घटनाग्रस्त

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

ब्रेकिंग न्यूज़ | महाराष्ट्र | बारामती
बारामती (महाराष्ट्र): बुधवार सुबह बारामती में लैंडिंग के दौरान एक प्राइवेट चार्टर्ड विमान हादसे का शिकार हो गया। विमान में एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सवार बताए जा रहे थे। विभिन्न स्रोतों के अनुसार, इस हादसे में अजित पवार सहित कुल पांच लोगों के मारे जाने की सूचना सामने आ रही है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विमान चुनाव प्रचार के सिलसिले में बारामती जा रहा था। लैंडिंग के वक्त विमान के क्रैश होने की बात कही जा रही है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि क्रैश लैंडिंग हुई या तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना हुई। हादसे के बाद विमान में आग लग गई और वह पूरी तरह जल गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी मिल रही है। हादसे के कारणों को लेकर अलग-अलग जानकारियां सामने आ रही हैं।
आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत विवरण का इंतजार है।
खबर में आगे और अपडेट किए जाएंगे।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।