ब्रेकिंग स्पोर्ट्स न्यूज़ | बिलासपुर
छत्तीसगढ़ में महिला क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी शुरू हो चुकी है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा सत्र 2026-27 के लिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विमेंस क्रिकेट ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा विमेंस अंडर-15 और विमेंस अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों के लिए जिला स्तरीय ट्रायल की तारीख घोषित कर दी गई है।
31 जनवरी को जिला स्तरीय ट्रायल
क्रिकेट संघ बिलासपुर के तत्वावधान में 31 जनवरी 2026, सुबह 10 बजे
स्थान: आधारशीला विद्या मंदिर स्कूल, रमतला रोड, कोनी
यहां विमेंस अंडर-15 एवं विमेंस अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा।
ट्रायल व्हाइट बॉल से आयोजित होगा।
आयु सीमा (कट-ऑफ डेट)
विमेंस अंडर-15:
जन्म तिथि 1 सितंबर 2011 से 31 अगस्त 2014 के बीच
विमेंस अंडर-19:
जन्म 1 सितंबर 2007 के बाद
आवश्यक दस्तावेज (अनिवार्य)
ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों को निम्न दस्तावेज साथ लाना होगा —
अंतिम 6 वर्षों की मार्कशीट
पीवीसी आधार कार्ड
डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
सभी दस्तावेजों की फोटो कॉपी
खिलाड़ी कलर लोअर और टी-शर्ट में उपस्थित होंगी
स्वयं का किट बैग लाना अनिवार्य
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
महेश दत्त मिश्रा – मोबाइल: 7415798292
चयन प्रक्रिया
ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की
फिटनेस,
क्रिकेट स्किल,
मेंटल स्किल,
बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी प्रदर्शन
के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।
जिला ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ ईस्ट जोन ट्रायल के लिए चुना जाएगा।
2 फरवरी को ईस्ट जोन ट्रायल
दिनांक: 2 फरवरी 2026
समय: सुबह 8 बजे
स्थान: सेक्रसा रेलवे मैदान
ईस्ट जोन ट्रायल में
बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा और रायगढ़ जिलों की
विमेंस अंडर-15 एवं अंडर-19 खिलाड़ी हिस्सा लेंगी।
इस ट्रायल में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सभी चयनकर्ताओं की उपस्थिति में चयन प्रक्रिया होगी।
स्टेट कैंप का रास्ता
ईस्ट जोन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी ही आगे चलकर
छत्तीसगढ़ स्टेट कैंप में जगह बना पाएंगी।
यह समस्त जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव देवेंद्र सिंह द्वारा साझा की गई है।



