बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर एवं ग्रामीण का संयुक्त जिला स्तरीय सम्मेलन व्ही.बी.जी. रामजी जनजागरण अभियान को लेकर पं. देवकीनंदन दीक्षित सभा गृह में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी उपस्थिति रही। इस दौरान व्ही.बी.जी. रामजी योजना को लेकर चल रही चर्चाओं, आरोप–प्रत्यारोप और योजना के विभिन्न पहलुओं पर वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे।




सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि व्ही.बी.जी. रामजी योजना को लेकर कांग्रेस द्वारा जनता के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है और दुश्प्रचार किया जा रहा है। इसे आवश्यक संशोधनों के साथ नए स्वरूप में जनता के हित में लाया गया है।
बिलासपुर संभाग के सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला ने सम्मेलन में उपस्थित मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों और अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति का मूल्यांकन करते हुए कहा कि इस योजना का पूर्व नाम मनरेगा था और उससे पहले इसे जवाहर रोजगार योजना के नाम से जाना जाता था। अब संशोधित स्वरूप में इसे जी रामजी नाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस नई योजना में ग्रामीण विकास से जुड़े अनेक कार्यों के साथ पेयजल व्यवस्था को भी जोड़ा गया है।
महासमुंद की सांसद एवं बिलासपुर शहर जिला प्रभारी श्रीमती रूप कुमारी चौधरी ने जिला स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा में कई त्रुटियां थीं। नई योजना में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी का प्रावधान है, जबकि मनरेगा में यह 100 दिनों तक सीमित था। मजदूरी भुगतान व्यवस्था को लेकर उन्होंने बताया कि इसमें पारदर्शिता के लिए मजदूरी का भुगतान प्रत्येक सप्ताह सीधे मजदूरों के खातों में किया जाएगा। कृषि कार्यों के दिनों में 60 दिनों के अवकाश का प्रावधान होने की बात भी रखी गई।
क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि कांग्रेस द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों को रोकने के उद्देश्य से सभी जिला मुख्यालयों में कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। यह अभियान मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक चरणबद्ध तरीके से ले जाया जाएगा।
बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि योजना के अंतर्गत विगत पांच वर्षों में लगभग दो सौ करोड़ रुपये से अधिक के भ्रष्टाचार का आरोप है, जिसकी ऑडिट होने पर पूरा मामला सामने आ सकता है। उन्होंने कहा कि इस विसंगतिपूर्ण भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है और नई योजना में मजदूरी सीधे मजदूरों के खातों में हर सप्ताह जमा होगी।
पूर्व विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि विकसित भारत रोजगार गारंटी योजना बदलते भारत में रोजगार का एक महत्वपूर्ण आधार बनेगी और इसमें राज्य सरकारों की भागीदारी भी बढ़ेगी।
कार्यक्रम की शुरुआत में बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रस्तावना रखी। कार्यक्रम के अंत में बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने आभार प्रदर्शन किया।
इस जिला स्तरीय कार्यशाला में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललिता कश्यप सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके अलावा प्रदीप कौशिक, सोमेश तिवारी, एस. कुमार मनहर, जनक देवांगन, अवधेश अग्रवाल, पेंगनलाल वर्मा, अश्वनी शर्मा, राज्यवर्धन कौशिक, तिरथराम यादव, राजेश कश्यप, रानू सिदार, राजकुमार साहू, रितेश अग्रवाल, चंदना गोस्वामी, राजेन्द्र अग्रहरि, के.के. शर्मा, दुर्गेश पाण्डेय, देवेश खत्री, वैभव गुप्ता, स्नेहलता शर्मा, दिनेश राजपूत, घनश्याम कौशिक, तुलसी बघेल, भारती परते, मो. हनीफ, गोविंद यादव, देवेन्द्र पाठक, लक्ष्मीनारायण कश्यप, एस. श्रीनिवास राव, मनोज सोनी, इन्द्रजीत सिंह क्षत्री, लव श्रीवास, दिनेश साहू, नैनलाल साहू, रामेश्वर सिंह ठाकुर, भोजेश रजक, दुर्गा कश्यप, बजरंग जायसवाल, रत्नाकर श्रीवास, पवन कश्यप, विवेक त्रिपाठी, दीपक शर्मा, विरेन्द्र पटेल, रंजीत सिंह, रवि बरगाह, माधवी वस्त्रकार, सरोज साहू, वंदना जेण्ड्रे सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



