शासन ने अधिष्ठाता और अस्पताल अधीक्षक के रूप में 10 वरिष्ठ डॉक्टरों को सौंपा अतिरिक्त प्रभार
रायपुर।
छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की प्रक्रिया के तहत राज्य शासन ने एक साथ पांच नए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के संचालन को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था तय कर दी है। चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जशपुर (कुनकुरी), मनेन्द्रगढ़, कवर्धा, जांजगीर-चांपा और दंतेवाड़ा में स्थापित किए जा रहे शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए वरिष्ठ चिकित्सकों को अस्थायी रूप से अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।




अधिष्ठाता पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए अधिकारी
राज्य शासन के आदेश में उल्लेख है कि नव स्थापित पांचों शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के संचालन एवं शैक्षणिक कार्यों के लिए निम्न अधिकारियों को उनके वर्तमान कार्य के साथ अतिरिक्त प्रभार दिया गया है—
डॉ. रंजना सिंह आर्य, वर्तमान पदस्थापना शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर, को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ का अधिष्ठाता बनाया गया है।
डॉ. मनोज कुमार मिंज, वर्तमान पदस्थापना शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायगढ़, को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कुनकुरी (जशपुर) का अधिष्ठाता बनाया गया है।
डॉ. अजय कोसम, वर्तमान पदस्थापना शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव, को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कवर्धा का अधिष्ठाता बनाया गया है।
डॉ. राकेश नहरे, वर्तमान पदस्थापना शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय (सिम्स) बिलासपुर, को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जांजगीर-चांपा का अधिष्ठाता बनाया गया है।
डॉ. टीकू सिन्हा, प्राध्यापक (मेडिसिन) एवं प्रभारी मेडिकल सुपरिटेंडेंट, शासकीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल जगदलपुर, को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दंतेवाड़ा का अधिष्ठाता बनाया गया है।
अस्पताल अधीक्षक के रूप में भी सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार
चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी दूसरे आदेश में नव स्थापित मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध चिकित्सालयों के संचालन के लिए अस्पताल अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है—
डॉ. प्रतिमा कुजूर, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव, को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय कुनकुरी, जशपुर का अस्पताल अधीक्षक बनाया गया है।
डॉ. अरुणेश सिंह, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर, को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय मनेन्द्रगढ़ का अस्पताल अधीक्षक बनाया गया है।
डॉ. सुरेश कुमार ठाकुर, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जगदलपुर, को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय कवर्धा का अस्पताल अधीक्षक बनाया गया है।
डॉ. ए. आर. बेन, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय (सिम्स) बिलासपुर, को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय जांजगीर-चांपा का अस्पताल अधीक्षक बनाया गया है।
डॉ. भगत बघेल, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर, को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय दंतेवाड़ा का अस्पताल अधीक्षक बनाया गया है।



