Latest news

बिलासपुर में बदमाशों पर पुलिस का  बड़ा प्रहार, ववर्ष से पहले शहर से गांव तक सख्ती, रतनपुर–कोतवाली–सिविल लाइन में दर्जनों पर कार्रवाई

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read

बिलासपुर। नववर्ष आगमन से पहले जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बिलासपुर पुलिस ने एक साथ कई मोर्चों पर आक्रामक कार्रवाई की है। ग्रामीण अंचल से लेकर शहर के संवेदनशील इलाकों तक बदमाशों, हथियार लहराने वालों और शांति भंग करने वालों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक व वैधानिक कार्यवाही की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।


रतनपुर में आदतन बदमाशों पर शिकंजा, 4 जेल भेजे गए
थाना रतनपुर पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अपराधों में संलिप्त चार आदतन बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। यह कार्रवाई नवपदस्थ थाना प्रभारी द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने की श्रृंखला का हिस्सा रही।
गिरफ्तार आरोपी
पुरूषोत्तम पटेल (28) निवासी मंझोलीपारा खुटाघाट
नरेन्द्र पटेल (37) निवासी सॉधीपारा रतनपुर
मंगल उर्फ मनीष केंवट (19) निवासी गोंदईया
मुन्ना लाल कोरी (55) निवासी रानीगांव, रतनपुर
पुलिस के अनुसार, ये आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में अशांति फैलाने और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, सउनि पवन सिंह, प्र.आर. सैय्यद अकबर अली और आर. मनीष जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सिटी कोतवाली में 5 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। इन पर बीएनएसएस की धारा 170 सहित अन्य प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी
राम सदन निषाद (35) निवासी कंसा चौक टिकरापारा
रोहन साहू (20) निवासी उदई चौक कतियापारा
ओम सोनी (23) निवासी तेलीपारा
राजेश पासी उर्फ गोलू (27) निवासी टिकरापारा
शुभम वर्मा (25) निवासी ईमलीपारा सिविल लाइन
पुलिस के मुताबिक, इन सभी के विरुद्ध इस्तगासा कायम कर न्यायालय में पेश किया गया।
कोतवाली क्षेत्र में चाकू लहराने वाला युवक गिरफ्तार
इसी थाना क्षेत्र में अलग कार्रवाई के तहत पुलिस ने आम सड़क पर धारदार चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले युवक को गिरफ्तार किया।
आरोपी का नाम
लक्की उर्फ लक्कू यादव (22) निवासी करबला कुम्हारपारा
मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा गया, जिसके पास से एक धारदार चाकू जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत प्रकरण दर्ज कर जेल भेजा गया।
सिविल लाइन क्षेत्र में हथियारबंद युवकों की गिरफ्तारी, 8 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत कुदुदण्ड इलाके में पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवकों को सार्वजनिक स्थान पर धारदार लोहे के चापड़ के साथ पकड़ा।
आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार आरोपी
पवन भोसले (25) निवासी कुदुदण्ड
दुर्गेश राव मराठा (22) निवासी कुदुदण्ड
दोनों के कब्जे से दो नग लोहे के धारदार चापड़ जब्त किए गए।
इसके अलावा, आपसी विवाद और अशांति फैलाने की सूचना पर पुलिस ने आठ व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के आरोपी
केला उर्फ हिमांशु ठाकुर (25)
नीरज उर्फ निक्कू यादव (18 वर्ष 6 माह)
जाहिद खान (28)
किलकेश बघेल उर्फ नानू (23)
मोहम्मद मोबीन खान (49)
मोहम्मद आसिफ (32)
सलमान खान (31)
शेख रजाक (47)
सभी आरोपी विभिन्न इलाकों के निवासी हैं और इनके खिलाफ वैधानिक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।
एक साथ कई मोर्चों पर पुलिस की सख्ती
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक ही दिन में हुई इन कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि पुलिस ने नववर्ष से पहले अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर दबाव बढ़ा दिया है। हथियारों की बरामदगी से लेकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई तक, पुलिस की सक्रिय मौजूदगी शहर और ग्रामीण इलाकों दोनों में दिखाई दी।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।