बिलासपुर। भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित 11 वे अंतर्राष्ट्रीय भारत विज्ञान महोत्सव में,बिलासपुर जिले अंतर्गत तखतपुर विकासखंड के शास पूर्व माध्यमिक शाला कुरेली में पदस्थ विज्ञान शिक्षक गौरीशंकर का चयन हुआ है । इस कार्यक्रम में वे देश विदेश के वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों के साथ मिलकर साइंस टीचिंग कीट तैयार करने में सहभागी बनेंगे तथा राष्ट्रीय शिक्षानीति , भारतीय ज्ञान प्रणाली एवम् विज्ञान में नवाचार पर आधारित कार्यशाला में भाग लेंगे ।
पूर्व में शिक्षक गौरीशंकर कौशिक राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय टांडे ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर की ।विकास खंड शिक्षा अधिकारी तखतपुर श्री कामेश्वर बैरागी ने इस उपलब्धि पर नवाचारी शिक्षक को बधाई देते हुए कहा कि विज्ञान में नवाचार की बहुत संभावनाएं है।
यह महोत्सव 6 से 9 दिसंबर 2025 हरियाणा के पंचकुला में आयोजित की गई है । इस वर्ष आयोजन का मुख्य थीम है – विकसित भारत के लिए :विज्ञान से समृद्धि



