Latest news

जब लोग गहरी नींद में थे तो बीच शहर में धधक रही थी आग… जानिए प्लास्टिक फैक्ट्री में क्या हुआ

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

00 छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर का मामला

00 रात में आग लगने के कारण नहीं हुई कोई जनहानि

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जब लोग रात में गहरी नींद में थे, तभी बीच शहर में  मसानगंज मोहल्ले में स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना रात करीब 2:30 बजे हुई, जब फैक्ट्री के गार्ड ने आग की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

फैक्ट्री से धुआं और आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने भी पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक, आग प्लास्टिक के कचरे में लगी थी, जो तेजी से फैल गई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग का दृश्य।
खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।