Latest news

छत्तीसगढ़ में सड़कों–भवनों का महाअभियान तेज़, ठेकेदारों पर पेनल्टी की कड़ाई… दिसंबर तक जिलों की हर खराब सड़क दुरुस्त करने का दावा

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
5 Min Read

मोहम्मद इसराइल बबलू

लोक निर्माण विभाग ने निर्माण और मरम्मत कार्यों की रफ्तार बढ़ा दी है। सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने जहां समय-सीमा में काम पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों पर पेनाल्टी के सख्त निर्देश दिए, वहीं जिलों में बीटी पेच रिपेयर और सड़क मरम्मत का काम युद्धस्तर पर जारी है। रायपुर-दुर्ग परिक्षेत्र की प्रगति से लेकर बिलासपुर जिले की 49.5 किमी सड़कों तक, हर निर्माण-कार्य की फील्ड मॉनिटरिंग अब अनिवार्य की गई है। विभाग ने लक्ष्य तय किया है—दिसंबर तक मरम्मत, मार्च तक नई परियोजनाओं की गति दो गुना

बिलासपुर/रायपुर, 14 नवंबर 2025।
छत्तीसगढ़ में लोक निर्माण विभाग ने सड़क और भवन निर्माण कार्यों को तेजी देने के लिए व्यापक एक्शन-प्लान लागू कर दिया है। विभागीय सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने नवा रायपुर स्थित निर्माण भवन में रायपुर और दुर्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं और सभी कार्यपालन अभियंताओं की समीक्षा बैठक लेकर साफ निर्देश दिया कि निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों पर पेनाल्टी लगाई जाए और नोटिस जारी किया जाए।
उन्होंने कहा कि बजट का सदुपयोग करते हुए लोगों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और सभी अधिकारी फील्ड पर जाकर निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। बैठक में विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी भी मौजूद रहे।
निर्माण कार्यों की क्वालिटी पर जोर — ई-ऑफिस से सभी फाइलें अनिवार्य
डॉ. सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि:
सभी कार्यों की गुणवत्ता उच्च व टिकाऊ होनी चाहिए।
तकनीकी स्वीकृति के बाद बिना देरी के निविदा आमंत्रित की जाए।
सभी कार्यालय अब ई-ऑफिस के माध्यम से ही फाइलें तैयार कर प्रमुख अभियंता कार्यालय भेजेंगे।
विभागीय कार्यों में गति लाने के लिए हर प्रगति की रियल-टाइम मॉनिटरिंग होगी।
सड़क मरम्मत कार्य: दिसंबर तक सभी कार्य पूर्ण करने का आदेश
सचिव ने सड़क मरम्मत को शीर्ष प्राथमिकता में रखते हुए निर्देश दिया कि:
सभी मरम्मत कार्य दिसंबर 2025 तक पूरे हों।
बीटी पेच रिपेयरिंग में गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए ताकि सड़कें स्मूथ और समतल रहें।
परफॉर्मेंस गारंटी वाली सड़कों का थर्ड पार्टी परीक्षण कराया जाए और रिपोर्ट के आधार पर ठेकेदारों से आवश्यक मरम्मत कराई जाए।
बिलासपुर जिले में 49.5 KM सड़कों का बीटी पेच रिपेयर — जिला स्तरीय मोर्चा तेज
बिलासपुर जिले में लोक निर्माण विभाग द्वारा बीटी पेच रिपेयर कार्य युद्धस्तर पर जारी है। विभाग ने सभी मरम्मत कार्यों को दिसंबर माह के अंत तक पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया है।
उप संभाग कोनी – प्रमुख सड़कों पर तेज काम (49.5 KM)
बिलासपुर–रतनपुर फोरलेन
चांटीडीह–खमतराई–बैमा–नगोई
कोनी–मोपका बायपास
रतनपुर–कोटा
सिंघरी–लखराम
सेंदरी–कछार–लोफंदी
सेंदरी–रमतला
कोनी–रमतला
कोनी–बिरकोना
इन सभी मार्गों पर कुल 49.5 किमी का बीटी पेच रिपेयर कार्य हो रहा है।
उपसंभाग क्रमांक 1 — शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में मरम्मत
बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र
डीपी वर्मा मार्ग
टेलीफोन एक्सचेंज मार्ग
श्रद्धानंद वर्मा मार्ग
देहनकर एवं जेल पहुँच मार्ग
कुदुदण्ड–मंगला मार्ग
इंदिरा सेतु पहुँच मार्ग
बिलासा कन्या पीजी कॉलेज एवं पीजीबीटी कॉलेज पहुँच मार्ग
लिंक रोड
पेण्ड्रीडीह–नेहरू चौक मार्ग
बिल्हा विधानसभा क्षेत्र
बरतोरी–दगोरी
झाल–नगपुरा
बिलासपुर–पासीद
महमंद–फदाखार
झाल–हथफोड़ा
हरदीकला
हवाई पट्टी चकरभाठा
कुआँ–नंगारडीह
बिल्हा–पत्थरखान
हथनी–नवागांव–गोड़ी–उड़गन
दर्री–धुमा–सिलपहरी मार्ग
मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र
मल्हार–चिल्हाटी
पचपेड़ी–चिल्हाटी
दर्री–लावर–कोनी
जोंधरा–सोन बसंतपुर
डिंडेश्वरी पहुँच मार्ग
भटचौरा–हरदी–गोबरी–साल्हेगोरी
बोहारडीह–केवटाडीह–भूतहा मार्ग
उपसंभाग क्रमांक 2 — प्रमुख जिला और ग्रामीण सड़कें
सीपत–बलौदा–कोरबा मार्ग
सीपत–बेलतरा मार्ग
नवाडीह चौक–सीपत–झलमला मोहरा मार्ग
खम्हरिया–सोंठी–नवापारा मार्ग
कोरबी–खोंदरा मार्ग
डबनडीह–भगौड़ी–दर्राभाठा मार्ग
लिम्हा–लिमतरा मार्ग
लिम्हा–बरपाली मार्ग
नेवसा पहुँच मार्ग
गड़वट पहुँच मार्ग
खैरा–देवरी मार्ग
मोपका–खैरा–गतौरा–जयरामनगर मार्ग
खुजरी–पंधी–देवरी रॉक मार्ग
दर्रीघाट–फरहदा मार्ग
सीपत–नरगोड़ा मार्ग
इनमें से कई मार्गों पर मरम्मत कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं।
रायपुर–दुर्ग परिक्षेत्र: नई परियोजनाओं और भवन निर्माण पर तेजी
रायपुर में प्रमुख प्रोजेक्ट
गुढ़ियारी शुकवारी बाजार से रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म-5 तक पहुंच मार्ग का भूमि-अर्जन मार्च 2026 तक पूरा होगा।
मेडिकल कॉलेज कैंपस में नए भवनों के लिए शीघ्र निविदा जारी होगी।
शंकर नगर–खम्हारडीह–कचना मार्ग का फोरलेन एवं चौड़ीकरण कार्य दिसंबर के अंत तक पूरा होगा।
सिविल लाइन स्थित पुराने सर्किट हाउस की जगह चार मंजिला सर्किट हाउस एनेक्स की ड्राइंग–डिजाइन एनआईटी से स्वीकृत।
दुर्ग परिक्षेत्र की प्रगति
बेमेतरा में 500 सीटर ऑडिटोरियम – फरवरी 2026 तक
दुर्ग में 750 सीटर ऑडिटोरियम – मई 2026 तक
खैरागढ़ में कलेक्टोरेट कंपोजिट बिल्डिंग – अक्टूबर 2026 लक्ष्य
नतीजा – राज्य में निर्माण कार्यों की रफ्तार दोगुनी
दिनभर दो पालियों में चली बैठक में विभाग ने स्पष्ट किया कि:
हर निर्माण पर सख्त नजर
ठेकेदारों पर समय-सीमा का दबाव
दिसंबर में सड़कें, मार्च में बड़ी परियोजनाएँ गति पकड़ेंगी
आम जनता को जल्द मिलेगी बेहतर, सुरक्षित और टिकाऊ सड़क व भवन सुविधाएं

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।