Latest news

आधी रात छत्तीसगढ़ के इस स्टेशन में बड़ी संख्या में यात्री करने लगे उल्टी तो…

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर जोनल स्टेशन पर दूरंतो में बासी भोजन पर हंगामा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ज़ोनल स्टेशन में  आधी रात अफरा तफरी का माहौल था। इसकी वजह बड़ी संख्या में यात्रियों का स्टेशन परिसर में ही उल्टियां करना था। यही नहीं हावड़ा से पुणे जा रही दूरंतो एक्सप्रेस में बासी भोजन परोसे जाने से यात्रियों ने हंगामा खड़ा कर दिया था ।

बिलासपुर स्टेशन पर हंगामा करते यात्री।

क्या है पूरा मामला

भोजन की शिकायत: टाटानगर स्टेशन से करीब 1,400 यात्रियों को भोजन परोसा गया था। यात्रियों का आरोप है कि भोजन बासी था, जिससे लगभग 10 यात्रियों को फूड पॉयजनिंग के लक्षण महसूस हुए।

बिलासपुर स्टेशन में हंगामा करते यात्री।

चेन पुलिंग: आक्रोशित यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को करीब 2 घंटे तक रोके रखा। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्टेशन मास्टर यात्रियों को समझाने में जुटे रहे, लेकिन यात्री मानने को तैयार नहीं थे।

रात 2 बजे रवाना: लंबी समझाइश के बाद ट्रेन को रात 2 बजे रवाना किया गया।

प्रशासन की प्रतिक्रिया:

रेलवे अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और दोषी कैटरिंग सेवा प्रदाता पर कार्रवाई की बात कही है। रेलवे ने यात्रियों को आश्वासन दिया है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

इस घटना से रेलवे की कैटरिंग सेवाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं और यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।