Latest news

इंदिरा सेतु के नीचे अधजली महिला की लाश मिली, इलाके में मचा हड़कंप

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर में सनसनी — मृतका की पहचान नहीं
मोहम्मद इसराइल बबलू| बिलासपुर
बिलासपुर शहर में  उस समय सनसनी फैल गई, जब सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंदिरा सेतु के नीचे एक महिला का अधजला शव मिला। लाश से उठती दुर्गंध से राहगीरों को शक हुआ, जिसके बाद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक शव लगभग दो से तीन दिन पुराना है और सड़ चुका है। मृतका की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है। प्राथमिक जांच में यह भी अनुमान लगाया गया है कि महिला भीख मांगकर जीवन यापन करती थी।
फिलहाल महिला की पहचान अज्ञात है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया है। वहीं, यह भी संभावना जताई जा रही है कि महिला की मौत किसी अन्य स्थान पर हुई और शव को बाद में यहां फेंका गया हो।
एफएसएल और फोरेंसिक एक्सपर्ट शव से मिले अवशेषों और आसपास के सबूतों की जांच में जुटे हैं। वहीं, सिविल लाइन थाना प्रभारी ने कहा कि पहचान और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।