बिलासपुर। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर शुक्रवार को प्रियदर्शनी समाज सेवा समिति, बिलासपुर द्वारा विनोबा नगर में वृद्ध जनों के बीच सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ठाकुर ने फल, मिष्ठान और कंबल वितरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।




इस अवसर पर बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर, कार्यक्रम संयोजक विजय दुबे, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिव मुदिलियर, रंजीत खनूजा, उत्तम चटर्जी, राघवेंद्र सिंह, प्रशांत पांडेय, हेरी डेनियल, चंद्रहास केसरवानी, दिलीप साहू, बबलू केसरवानी, सन्नी चौहान, प्रमोद श्रीवास, संजय दवे, संदीप मिश्रा, सेन हाग, संगीत मोईत्रा, गुड्डू चंदेल, हनु शर्मा, यश सिंह, पप्पू बिष्ट समेत अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने इंदिरा गांधी के जीवन, उनके योगदान और देशहित में किए गए साहसिक निर्णयों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर समाज सेवा और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया।



