Latest news

नाबालिग स्टूडेंट से गैंगरेप, तीन दरिंदों को भेजा सलाखों के पीछे

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read


बिलासपुर, बलरामपुर,छत्तीसगढ़। दिवाली की रात गांव में पटाखा फोड़ रही 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
सूत्रों के अनुसार, पीड़िता गांव के स्कूल में कक्षा 8वीं की छात्रा है। दिवाली की शाम वह घर से कुछ दूरी पर पटाखा फोड़ रही थी। तभी तीन युवक – पवन बघेल (18), रिंकू नागवंशी (20) और राजू टोप्पो (19) – वहां पहुंचे और छात्रा को जबरन पास की नर्सरी में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

परिवार को तीन दिन बाद हुई जानकारी

डरी-सहमी छात्रा घर लौट आई, लेकिन डर के कारण किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। तीन दिन बाद, तबीयत बिगड़ने पर उसने परिजनों को घटना बताई। इसके बाद परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई

एडिशनल एसपी विश्वदीपक त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों क़्तार किया। उनके खिलाफ धारा 137(2), 70(1), 70 (2) जार पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत मामला दर्ज ।

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, नाबालिग के परिवार वाले खेती किसानी करते हैं। 14 साल की छात्रा गांव के स्कूल में 8वीं क्लास में पढ़ती है। दिवाली की शाम छात्रा घर से कुछ दूर पर पटाखा फोड़ रही थी। तभी वहां पवन बघेल (18), रिंकू नागवंशी (20) और राजू टोप्पो (19) आ धमके।

पानी टंकी से लगे नर्सरी में रेप

नाबालिग को खींचते हुए पास ही पानी टंकी से लगे नर्सरी में ले गए। फिर बारी-बारी कर रेप किया। वारदात के बाद तीनों मौके से भाग निकले। इनमें से एक आरोपी छात्रा को पहले से जानता था। दरअसल, जिस स्कूल में नाबालिग पढ़ती है, उसी स्कूल में आरोपी भी पढ़ता है।

पुलिस ने नाबालिग से गैंगरेप के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

छात्र की बिगड़ी तबीयत

डरी-सहमी छात्रा किसी तरह घर पहुंची, लेकिन उसने किसी को कुछ भी नहीं बताया। तबीयत बिगड़ने पर उसने शुक्रवार को परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद परिजनों ने उसे थाने लेकर पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

इन धाराओं के तहत की गई कार्रवाई

इस मामले में एडिशनल एसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपी पवन बघेल (18), रिंकू नागवंशी (20) और राजू टोप्पो (19) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ 137 (2), 70(1), 70 (2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत केस दर्ज किया गया है। सभी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



पवन बघेल (18), रिंकू नागवंशी (20) और राजू टोप्पो (19) को गिरफ्तार किया है। 137(2), 70(1), 70 (2) और पॉक्सो एक्ट की कार्रवाई की गई।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।