Latest news

प्रदेश में ‘जागो ग्राहक जागो’ अभियान बना मिसाल — सर्राफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने जताया आभार

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
6 Min Read

मो इसराइल बबलू


“सोना खुद एक ब्रांड है, किसी नाम की मोहताज नहीं” — अध्यक्ष कमल सोनी

बिलासपुर |
छत्तीसगढ़ के सर्राफा व्यापारियों द्वारा चलाया गया “जागो ग्राहक जागो” अभियान प्रदेशभर में एक अनोखी मिसाल बन गया है। सर्राफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के नेतृत्व में चलाई गई इस मुहिम ने न केवल ग्राहकों की सोच बदली, बल्कि प्रदेश के स्थानीय सर्राफा बाजारों में नया विश्वास भी जगाया है।

अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा —

“सोना खुद में एक ब्रांड है, इसे किसी नाम या कंपनी की पहचान की जरूरत नहीं। उसकी शुद्धता और पारदर्शिता ही उसकी असली पहचान है।”

उन्होंने बताया कि हाल के वर्षों में कुछ बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों ने सोना बेचने के नाम पर “ब्रांड वैल्यू” का भ्रम फैलाने की कोशिश की थी। आकर्षक विज्ञापन, मेकिंग चार्ज फ्री और झूठे ऑफर से ग्राहकों को लुभाने का प्रयास हुआ। लेकिन सर्राफा एसोसिएशन ने समय रहते अभियान चलाया और लोगों को सच्चाई से अवगत कराया।

अभियान का असर भी देखने को मिला।
इस दीपावली पर बड़ी कंपनियों के शोरूम में जहाँ अपेक्षाकृत कम भीड़ रही, वहीं स्थानीय पारंपरिक सर्राफा दुकानों में रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई। लोगों ने भरोसे और शुद्धता पर आधारित अपने पुराने सुनारों से ही सोना खरीदा।

अध्यक्ष सोनी ने प्रदेश के सभी ग्राहकों के प्रति आभार जताते हुए कहा —

“आपने यह साबित किया है कि विश्वास किसी ब्रांड का नहीं, बल्कि पारदर्शिता और ईमानदारी का होता है। छत्तीसगढ़ का हर सुनार अपनी शुद्धता और परंपरा से आपके भरोसे को और मजबूत बनाए रखेगा।”

उन्होंने आगे कहा —

“सोना केवल एक धातु नहीं, बल्कि यह विश्वास, परंपरा और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। बड़ी कंपनियों के प्रलोभनों से बचें और अपने स्थानीय सर्राफा व्यापारियों पर भरोसा बनाए रखें।”

अंत में अध्यक्ष सोनी ने सभी ग्राहकों, व्यापारियों और प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं —

“यह दीप पर्व आपके जीवन में खुशहाली, समृद्धि और उजाला लेकर आए। सोना वहीं खरीदें जहाँ भरोसा और शुद्धता दोनों मिले।”


“सोना खुद एक ब्रांड है, किसी नाम की मोहताज नहीं”

  • अभियान के बाद ग्राहकों की सोच में आया सकारात्मक बदलाव
  • स्थानीय सर्राफा दुकानों की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि
  • ब्रांडेड कंपनियों की बिक्री में आई कमी
  • ग्राहकों से अपील — “भरोसा रखें, स्थानीय सुनारों से ही सोना खरीदें”

“Jago Grahak Jago” Campaign Sets a New Benchmark Across Chhattisgarh — Gold Traders Express Gratitude to Customers

“Gold itself is a brand, it doesn’t need a name” — State President Kamal Soni

Bilaspur |
The state-wide awareness campaign “Jago Grahak Jago”, launched by the Chhattisgarh Sarafa Association, has turned into a remarkable success story. Under the leadership of State President Kamal Soni, the campaign inspired a new wave of trust and awareness among gold buyers across the state.

Speaking on the occasion, Kamal Soni said —

“Gold is a brand in itself; it doesn’t need any company’s name or tag. Its purity and transparency define its true value.”

He added that in recent years, a few multinational jewellery brands have tried to mislead customers with flashy advertisements, “zero making charges,” and fake discount offers. The Association acted promptly, spreading the message that the purity of gold doesn’t depend on branding — it depends on trust.

The campaign’s impact was clearly visible this Diwali.
While large branded showrooms witnessed a dip in customer turnout, traditional and local jewellery stores recorded a significant rise in sales. Customers chose to buy gold from their trusted neighbourhood jewellers, reinforcing faith in local trade.

Expressing heartfelt gratitude, President Kamal Soni said —

“The customers of Chhattisgarh have shown that trust belongs not to brands, but to honesty and transparency. We promise to maintain our integrity and deliver purity without compromise.”

He further added —

“Gold is not just a metal; it’s a symbol of trust, tradition, and prosperity. Avoid the temptations of misleading offers and continue to support your local jewellers.”

Concluding his statement, Soni extended warm Diwali greetings to all customers, traders, and citizens:

“May this festival of lights bring happiness, prosperity, and brightness to your lives. Buy gold where trust and purity go hand in hand.”


Highlights:

  • “Gold itself is a brand; it doesn’t need a name.”
  • Campaign changed the mindset of customers across the state.
  • Local jewellers recorded higher sales this festive season.
  • Misleading brand offers failed to attract aware customers.
  • “Trust your local jewellers — purity is their true identity.”

Mohammed israil

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।