मो इसराइल बबलू
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के सख्त निर्देश — “भागने की कोशिश करे तो दौड़ाकर पकड़ो, चोट लगे तो मुलाहिज़ा कर पेश करो… कोई भी गुंडा बख्शा नहीं जाएगा।”
बिलासपुर।
त्योहारी सीजन के मद्देनज़र शहर की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बिलासपुर पुलिस ने बुधवार को एक के बाद एक कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैला रहे थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के सख्त निर्देश पर सरकंडा पुलिस ने चौतरफा पेट्रोलिंग अभियान चलाकर चाकू-चापड़ लेकर घूम रहे बदमाशों को धर दबोचा।




एसएसपी ने स्पष्ट कहा — “कानून तोड़ने वाले हर व्यक्ति को सख्त कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई झेलनी होगी। यदि कोई आरोपी भागने का प्रयास करे तो पुलिस टीम उसे दौड़ाकर पकड़े, चोट लगती है तो उसका चिकित्सीय मुलाहिजा करा न्यायालय में पेश करे। कोई भी असामाजिक तत्व अब कठिन दौर से गुजरेगा।”
ऑपरेशन ‘प्रहार’ — शहर में सतत निगरानी और सख्त कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एएसपी राजेंद्र जायसवाल और सीएसपी निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में सरकंडा थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडेय की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की।
शाम होते-होते तीन मामलों में धारदार हथियारों के साथ तीन आरोपी पकड़े गए, जिन पर आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 और 27 के तहत कार्रवाई की गई।
तीन केस, तीन गिरफ़्तार — जानिए कहाँ और कैसे पकड़े गए बदमाश
केस-1 : शनिचरी बाजार में “चाकू लहराता विलेन”
स्थान: शनिचरी सब्जी बाजार, सरकंडा
आरोपी: विक्रम साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी अशोक विहार फेस-2, सरकंडा
विवरण: लोगों को डराने-धमकाने के लिए खुलेआम चाकू लहराते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने मौके पर ही हथियार जब्त कर गिरफ्तार किया।
केस-2 : लिंगियाडीह में “चापड़ वाला बदमाश”
स्थान: दयालबंद रोड, लिंगियाडीह
आरोपी: मुकेश चौहान, उम्र 32 वर्ष, निवासी गायत्री मंदिर के पास, लिंगियाडीह
विवरण: राहगीरों को डराने के लिए धारदार चापड़ लेकर घूम रहा था। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा और हथियार जब्त किया।
केस-3 : सीपत चौक में “हठी विवादकर्ता” पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
स्थान: सीपत चौक, बिलासपुर
आरोपी: जितेंद्र भारद्वाज, उम्र 40 वर्ष, निवासी तालापारा, सिविल लाइन
विवरण: संदिग्ध रूप से घूमते हुए राहगीरों से वाद-विवाद करने पर पुलिस ने रोका। समझाइश देने पर उग्र हो गया, जिस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
सोशल मीडिया पर “विलेन” बनने वालों पर भी पुलिस की नजर
बिलासपुर पुलिस सोशल मीडिया पर हिंसा या हथियारों से जुड़ी पोस्ट डालने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है।
दलदली निवासी विशाल अंचल (20) ने हाथ में तलवार लेकर “विलेन” और “खतरनाक” कैप्शन वाली फोटो पोस्ट की थी। पुलिस ने तलवार जब्त कर आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया।
पुलिस ने चेतावनी दी है — “सोशल मीडिया पर हथियारबाजी का दिखावा करने वालों पर भी वही कार्रवाई होगी जो सड़क पर हथियार लहराने वालों पर की जा रही है।”
पुराना बस स्टैंड विवाद — मारपीट करने वाले पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
पुराना बस स्टैंड शराब भट्टी के सामने हुई मारपीट का वीडियो वायरल होते ही तारबाहर थाना पुलिस ने आरोपी तिहारू जगत (32), निवासी ग्राम खरगना, कोटा को गिरफ्तार किया और शांति भंग की आशंका में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
यह भी “ऑपरेशन प्रहार” का ही हिस्सा माना जा रहा है।
पुलिस का स्पष्ट संदेश — कानून हाथ में लेने वालों का ‘कठिन दौर’ शुरू
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा कि—
“शहर में गुंडागर्दी या हथियारबाजी करने वालों पर शून्य सहनशीलता की नीति लागू है। हर थाना प्रभारी को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कोई भी बदमाश या असामाजिक तत्व कानून से ऊपर नहीं है — अब उनका कठिन दौर शुरू हो चुका है।”
हाल के दिनों में लगातार एक्शन
- सरकंडा, सिविल लाइन और तारबाहर थाना क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग और नाइट चेकिंग अभियान जारी।
- सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने वालों की पहचान कर गिरफ्तारी।
- त्योहारी सीजन में किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस की “विज़िबल पेट्रोलिंग” नीति लागू।
“बिलासपुर मॉडल ऑफ एक्टिव पुलिसिंग” — सख्ती, तत्परता और दृढ़ता
बिलासपुर पुलिस ने एक बार फिर यह साबित किया है कि कानून व्यवस्था सिर्फ कागज़ पर नहीं, सड़कों पर भी दिखती है।
त्योहारों से पहले की इस सर्जिकल सख्ती ने शहर में शांति और सुरक्षा का भरोसा लौटाया है।



