Latest news

“लोकल से जुड़ें, देश को आत्मनिर्भर बनाएं” — कैट बिलासपुर इकाई ने दिया स्वदेशी स्वाभिमान का संदेश, महामंत्री हीरानंद जयसिंह बोले – छोटे व्यापारियों का साथ ही भारत की असली ताकत है

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

मो इसराइल बबलू

बिलासपुर।
देश में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की बिलासपुर इकाई ने शुक्रवार को स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से “लोकल से जुड़ें – देश को आत्मनिर्भर बनाएं” का आह्वान किया।
इस अवसर पर संगठन के महामंत्री हीरानंद जयसिंह ने कहा कि आज का समय हमें एक ही संदेश देता है — अगर हम अपने स्थानीय व्यापार, उत्पाद और उद्यमों को सशक्त बनाएंगे, तो भारत आर्थिक रूप से और अधिक मज़बूत बनेगा।

उन्होंने कहा कि छोटे कदम ही बड़े बदलावों की बुनियाद होते हैं। जब उपभोक्ता अपने आसपास के दुकानदार, उत्पादक और उद्यमी पर भरोसा जताएगा, तो स्थानीय अर्थव्यवस्था न केवल बढ़ेगी, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को भी बल मिलेगा।

जयसिंह ने कहा — “देश को मजबूत बनाने का रास्ता लोकल व्यापार से होकर जाता है। जब हम अपने व्यापारियों का साथ देंगे, तभी हमारे व्यापारियों की शक्ति देश की शक्ति बनेगी।”
उन्होंने नागरिकों से संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा — “हम सब मिलकर यह ठानें कि लोकल से जुड़ेंगे, देश को आत्मनिर्भर और मज़बूत बनाएंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि आज स्थानीय व्यापार में क्वालिटी, वैरायटी और भरोसे — तीनों का समावेश है। उपभोक्ताओं को चाहिए कि वे इन्हीं भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता दें और विदेशी ब्रांड्स पर निर्भरता घटाएं।

कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों और उपभोक्ताओं ने सामूहिक रूप से “लोकल से जुड़ो, भारत को बढ़ाओ” का संकल्प लिया।
महामंत्री जयसिंह ने बताया कि कैट संगठन आने वाले समय में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान चलाएगा, ताकि “वोकल फॉर लोकल” को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जा सके।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।