Latest news

महंगी बिजली और दोगुने बिल के खिलाफ उग्र विरोध,  छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने छेड़ा ‘बिजली बिल जलाओ आंदोलन’

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

Mohammed israil

Contents
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में महंगी बिजली, दोगुने बिल और बार-बार बिजली कटौती को लेकर आम जनता में भारी आक्रोश है। इसी मुद्दे पर युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार जिला शहर युवा कांग्रेस बिलासपुर ने “बिजली बिल जलाओ आंदोलन” का ऐलान किया है। आंदोलन 29 सितंबर को दोपहर 3 बजे इंदु चौक बिजली कार्यालय के सामने आयोजित किया जाएगा।जिला शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष शेरू असलम ने बताया कि प्रदेश सरकार आम जनता को राहत देने के बजाय लगातार बिजली दरें बढ़ा रही है। ऊपर से दोगुना बिजली बिल थमाकर लोगों पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। यही नहीं, बिजली कटौती की समस्या ने जनता को त्रस्त कर दिया है। इन नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।स्थान और समय : 1 : छत्तीसगढ़ में बिजली बिल को लेकर आक्रोश क्यों? 2 : जनता की आवाज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में महंगी बिजली, दोगुने बिल और बार-बार बिजली कटौती को लेकर आम जनता में भारी आक्रोश है। इसी मुद्दे पर युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार जिला शहर युवा कांग्रेस बिलासपुर ने “बिजली बिल जलाओ आंदोलन” का ऐलान किया है। आंदोलन 29 सितंबर को दोपहर 3 बजे इंदु चौक बिजली कार्यालय के सामने आयोजित किया जाएगा।


जिला शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष शेरू असलम ने बताया कि प्रदेश सरकार आम जनता को राहत देने के बजाय लगातार बिजली दरें बढ़ा रही है। ऊपर से दोगुना बिजली बिल थमाकर लोगों पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। यही नहीं, बिजली कटौती की समस्या ने जनता को त्रस्त कर दिया है। इन नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।


स्थान और समय :

  • स्थान : इंदु चौक, बिजली कार्यालय
  • समय : दोपहर 3 बजे
  • दिनांक : 29 सितम्बर 2025

1 : छत्तीसगढ़ में बिजली बिल को लेकर आक्रोश क्यों?

  • घरेलू उपभोक्ताओं पर दोगुना बिजली बिल का बोझ
  • बार-बार बिजली कटौती से परेशान जनता
  • बढ़ती दरें और अधिभार ने उपभोक्ताओं को किया त्रस्त
  • ग्रामीण इलाकों में लंबी अवधि की कटौती आम बात

2 : जनता की आवाज

  • “महंगाई से पहले ही कमर टूटी है, ऊपर से बिजली बिल ने स्थिति और बिगाड़ दी।” – स्थानीय व्यापारी
  • “कई बार 10-12 घंटे तक बिजली नहीं रहती, बच्चों की पढ़ाई और घर का काम सब प्रभावित होता है।” – गृहिणी
  • “पिछले महीने का बिल अचानक दोगुना आ गया, समझ ही नहीं आ रहा कैसे भरेंगे।” – उपभोक्ता।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।