Latest news

पूर्व मुख्यमंत्री ने विस्थापित ग्रामीणों से की चर्चा, महामाया मंदिर में की पूजा-अर्चना

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

भूपेश बघेल का हरदी बाजार व रतनपुर प्रवास

Mohammed israil

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत हरदी बाजार और रतनपुर प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने SECL द्वारा विस्थापित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं पर चर्चा की और भरोसा दिलाया कि कांग्रेस उनकी लड़ाई मजबूती से लड़ेगी। वहीं, रतनपुर पहुंचकर उन्होंने मां महामाया मंदिर में नवरात्रि अवसर पर दर्शन कर प्रदेश की सुख-शांति और खुशहाली की प्रार्थना की।


पेंड्री-डीह बाईपास पर हुआ भव्य स्वागत

दोपहर करीब 12 बजे हरदी बाजार जाते समय पेंड्री-डीह बाईपास पर पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला और पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक के नेतृत्व में कांग्रेसजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। स्वागत करने वालों में मुंगेली जिले से संजीत बनर्जी (प्रत्याशी मुंगेली विधानसभा), आत्मा सिंह छतरी (पूर्व मंडी अध्यक्ष मुंगेली), तखतपुर से शिवबालक कौशिक, जितेंद्र पांडे, मस्तूरी से अभय नारायण राय (पूर्व उपाध्यक्ष अरपा विकास प्राधिकरण), बिल्हा से नानक रेलवानी, बृजेश शर्मा, बृजेश दुबे, विनोद दिवाकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।


विस्थापित ग्रामीणों से की चर्चा

हरदी बाजार में भूपेश बघेल SECL परियोजना से प्रभावित एवं विस्थापित ग्रामीणों से मिलने पहुंचे। इस दौरान आयोजित बैठक में उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं विस्तार से सुनीं और कहा कि विस्थापितों के अधिकारों और सम्मानजनक पुनर्वास की लड़ाई कांग्रेस हमेशा लड़ेगी। इस मौके पर विधायक कोटा अटल श्रीवास्तव, विधायक भाटापारा इंद्रशाह मंडावी, पूर्व मंत्री गिरीश देवांगन, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कौवर, वरिष्ठ नेता बोधराम कंवर, पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा, प्रदेश महामंत्री प्रशांत मिश्रा सहित कोरबा जिले एवं ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


महामाया मंदिर में दर्शन

हरदी बाजार प्रवास के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रतनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने नवरात्रि पर्व पर मां महामाया मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्धि, शांति और जनता के कल्याण की प्रार्थना की। इस अवसर पर उनके साथ विधायक कोटा अटल श्रीवास्तव, विधायक मस्तूरी दिलीप लहरिया, विधायक भाटापारा इंद्र शाह मंडावी, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कौवर, सियाराम कौशिक, गिरीश देवांगन, महामाया ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर, राजेंद्र शुक्ला, प्रमोद नायक, अभय नारायण राय, जितेंद्र पांडे, शिवबालक कौशिक, पूर्व महापौर रामशरण यादव, जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी, राजेंद्र साहू, नानक रेलवानी, शिवसिंह ठाकुर, आलोक चंद्राकर समेत नगर पालिका रतनपुर के कांग्रेस समन्वयक, नगर पालिका प्रत्याशी शीतल जायसवाल, सुभाष अग्रवाल, आनंद जायसवाल, मदन कहर, पुष्पकांत कश्यप, पार्षद और पार्षद प्रत्याशी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।