बिलासपुर।
छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आज स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन किया गया। यह अभियान अधिष्ठाता डॉ. रमणे श मूर्ति एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह के मार्गदर्शन में संचालित हुआ।
अभियान में संस्थान के डॉ. ए. आर. बेन, डॉ. मधुमिता मूर्ति, डॉ. हेमलता ठाकुर, डॉ. आशुतोष कोरी, डॉ. समीर पैकरा सहित नर्सिंग स्टाफ स्वाति कुमार, सरिता बहादुर, पिंकी दास, उज्जवला दास, कमलेश दीवान, आशुतोष शुक्ला, छात्र-छात्राओं एवं अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की। सभी ने मिलकर सिम्स परिसर में व्यापक रूप से सफाई कार्य किया और परिसर को स्वच्छ व रोगमुक्त बनाए रखने का संकल्प लिया।




सिम्स प्रशासन ने बताया कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ स्वच्छ भारत मिशन और राज्य शासन की योजनाओं के अनुरूप है। प्रशासन का कहना है कि ऐसे अभियान नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, जिससे न केवल अस्पताल परिसर स्वच्छ रहेगा बल्कि मरीजों और आगंतुकों को भी स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण मिलेगा।
👉 इस अभियान ने यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि एक सामूहिक संकल्प है।



