बिलासपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर इस बार ज्योति विहार और शर्मा विहार कॉलोनियों ने मिलकर सामूहिक रूप से दुर्गा उत्सव का आयोजन किया। दोनों कॉलोनियों की सहभागिता से गठित ‘एकता दुर्गा उत्सव समिति’ के बैनर तले भव्य उत्सव का आयोजन हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना दिया।


मोहल्लेवासी बड़ी संख्या में एकत्र होकर माता रानी की भक्ति में लीन रहे। माता के जागरण कार्यक्रम में भजनों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा। भक्तों ने मिलकर भोग-भाता ग्रहण किया और देवी सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया।
आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह का संयुक्त आयोजन समाज में एकता, सहयोग और भाईचारे का संदेश देता है। इस दौरान महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों तक ने उत्सव में सक्रिय भागीदारी की।



