Latest news

बिलासपुर में कानून व्यवस्था तार-तार – सड़क पर तलवार से बर्थडे सेलिब्रेशन, पुलिस बनी मूकदर्शक

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

Mohammed israil

बिलासपुर।
बिलासपुर शहर में दबंगई और गुंडागर्दी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा। एक बार फिर नवयुवकों ने पुलिस और प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी का तमाशा किया। देर रात रतनपुर बाईपास रोड पर युवकों ने गाड़ी रोकी, सड़क पर ही केक काटा और आतिशबाज़ी की। चौंकाने वाली बात यह है कि वायरल वीडियो में युवक तलवार से केक काटते नज़र आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आते ही शहरभर में चर्चा का विषय बन गया है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
🚨 लगातार सामने आ रहे ऐसे मामले
शहर में यह कोई पहली घटना नहीं है। हाल ही में पुलिस ने मस्तूरी के एक फार्म हाउस से बर्थडे पार्टी में स्टंटबाज़ी करने वाले युवकों को गिरफ्तार किया था। लेकिन हैरानी की बात यह है कि उन आरोपियों के नाम-पते अब तक उजागर नहीं किए गए हैं। इससे साफ है कि पुलिस रसूखदार युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने में या तो हिचक रही है या फिर जानबूझकर मामले को दबा रही है।
हाईकोर्ट ने भी जताई नाराज़गी
लगातार बढ़ती गुंडागर्दी और पुलिस की ढीली कार्रवाई पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने भी सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि –
“बड़े रसूखदारों के खिलाफ कार्रवाई करने में पुलिस के पसीने छूट जाते हैं, पुलिस बिना दांत के बाघ की तरह हो गई है।”
हाईकोर्ट ने साफ चेताया है कि यदि इस तरह की घटनाओं पर लगाम नहीं लगाया गया तो इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही माना जाएगा।
सड़क पर बर्थडे पार्टी का वायरल वीडियो
स्थान: रतनपुर बाईपास रोड, बिलासपुर
वीडियो में दिखा: युवकों ने गाड़ी रोकी, सड़क पर केक काटा और पटाखे फोड़े
तलवार का इस्तेमाल: केक को तलवार से काटते दिखे युवक
सोशल मीडिया पर चर्चा: वीडियो वायरल होते ही शहरभर में पुलिस की किरकिरी
पुलिस की पुरानी कार्रवाई: मस्तूरी फार्म हाउस से युवकों की गिरफ्तारी, पर नाम-पता उजागर नहीं
हाईकोर्ट का रुख: रसूखदारों पर कार्रवाई में ढिलाई पर पुलिस को फटकार

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।