Mohammed israil
लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण व जनता से सहयोगपूर्ण व्यवहार बनाए रखने पर जोर
बिलासपुर, 19 सितम्बर 2025।
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ. संजीव शुक्ला ने आज थाना कोटा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेख, मालखाना और साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया और संतोषजनक पाकर प्रशंसा भी की।
निरीक्षण उपरांत आईजी डॉ. शुक्ला ने थाना प्रभारी व स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। साथ ही, पीड़ित पक्ष की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना जाए और आम नागरिकों से सदैव विनम्र एवं सहयोगपूर्ण व्यवहार रखा जाए।



उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस को जनसंपर्क को और सुदृढ़ करना चाहिए तथा अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा जाना चाहिए।
निरीक्षण में रहे अधिकारी
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय, थाना प्रभारी कोटा तोप सिंह नवरंग, चौकी प्रभारी बेलगहना राज सिंह सहित पूरा थाना स्टाफ मौजूद रहा।
आईजी के मुख्य निर्देश
- लंबित प्रकरणों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण
- जनता की समस्याओं का संवेदनशील समाधान
- नागरिकों से सदैव विनम्र व्यवहार
- अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी
- जनसंपर्क और विश्वास को सुदृढ़ करना
निरीक्षण की मुख्य झलकियां
- थाना परिसर और साफ-सफाई व्यवस्था की सराहना
- अभिलेख और मालखाना का गहन अवलोकन
- लंबित विवेचनाओं पर विशेष समीक्षा
- पुलिस स्टाफ को पारदर्शिता और सेवा भाव से काम करने की प्रेरणा



