✍️mohammed israil
जांजगीर-चांपा के मंझली तालाब मोहल्ले में वारदात – आरोपी दुर्गा बड़ाइक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल
बिलासपुर,चांपा। घरेलू कलह और चरित्र संदेह ने एक और परिवार को तबाह कर दिया। शराब के नशे में आए पति से परेशान पत्नी ने उसका गला तकिए और हाथों से दबाकर मौत के घाट उतार दिया। मामला जांजगीर-चांपा जिले के मंझली तालाब मोहल्ले का है। पुलिस ने आरोपी महिला दुर्गा बड़ाइक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
झगड़े से हत्या तक का घटनाक्रम
- 7 सितंबर की शाम 6 से 7 बजे के बीच सोमराज बड़ाइक शराब के नशे में घर आया।
- उसने पत्नी दुर्गा बड़ाइक पर चरित्र को लेकर शंका जताते हुए गाली-गलौज और मारपीट की।
- मौके पर मौजूद रिश्तेदार ने झगड़ा शांत कराकर मामला टाल दिया।
- लेकिन रात 9 बजे फिर से विवाद हुआ और इसी बीच दुर्गा बड़ाइक ने गुस्से और प्रताड़ना से तंग आकर तकिए और हाथ से गला दबा दिया।
- घटना के बाद जब घरवालों ने देखा तो सोमराज बिस्तर पर अचेत पड़ा था। अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आरोपी का कबूलनामा
पुलिस पूछताछ में दुर्गा ने साफ कहा – “पति रोज शराब के नशे में मारता था, चरित्र पर शक करता था। उसी रात फिर मारपीट की, सहन नहीं हुआ तो तकिए से चेहरा ढककर गला दबा दिया।”
🚨 पुलिस कार्रवाई
- आरोपी महिला से पूछताछ
- हत्या में इस्तेमाल तकिया बरामद
- पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
- हत्या की धारा में मामला दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया
घटना स्थल
- स्थान : मंझली तालाब मोहल्ला, चांपा
- समय : 7 सितंबर रात 9 बजे
आरोपी
- दुर्गा बड़ाइक (पत्नी)
➡️ हत्या का तरीका – तकिए से चेहरा दबाया और गला घोंटा
मृतक
- सोमराज बड़ाइक (पति)
➡️ शराब का आदी, पत्नी पर चरित्र शंका, रोजाना करता था मारपीट
कल की वारदात – पति ने पत्नी को चाकू से गोदा, खुद की नस काटी
जांजगीर-चांपा जिले में ही रविवार को एक और सनसनीखेज घटना सामने आई। एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और इसके बाद खुद की नस काटकर आत्महत्या की कोशिश की। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। लगातार हो रही घरेलू हिंसा और रिश्तों में अविश्वास अब जिले में हत्या और आत्महत्या जैसी घटनाओं को जन्म दे रहा है।



