Latest news

खाद की कालाबाज़ारी पर बिलासपुर में गिरी गाज – दो कृषि केन्द्रों पर दबिश, भारी मात्रा में खाद जब्त, विक्रय पर रोक

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

✍️ Mohammed israil

Contents
किसानों की शिकायत पर राज्य स्तरीय टीम की कार्रवाई – संकट मोचन खाद भंडार और गोपाल खाद भंडार पर नोटिस जारी, गड़बड़ी उजागरबिलासपुर। जिले में किसानों की शिकायतों और कालाबाज़ारी की सूचनाओं के बीच आखिरकार कृषि विभाग हरकत में आया। राज्य स्तरीय संयुक्त टीम ने सोमवार को बिलासपुर जिले के तखतपुर और खमतराई स्थित दो कृषि केन्द्रों पर दबिश दी। जांच में भारी गड़बड़ी सामने आई। मौके से खाद और उर्वरकों का अवैध भंडारण पकड़ा गया। तुरंत जब्ती कर बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अचानक दबिश, गड़बड़ी उजागर स्पष्टीकरण मांगा गया कार्रवाई में शामिल अधिकारी जिले में खाद की स्थिति कालाबाज़ारी पर करारी चोट“खाद की कालाबाज़ारी किसानों के साथ खुली लूट है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।”— कृषि विभाग अधिकारी

किसानों की शिकायत पर राज्य स्तरीय टीम की कार्रवाई – संकट मोचन खाद भंडार और गोपाल खाद भंडार पर नोटिस जारी, गड़बड़ी उजागर


बिलासपुर। जिले में किसानों की शिकायतों और कालाबाज़ारी की सूचनाओं के बीच आखिरकार कृषि विभाग हरकत में आया। राज्य स्तरीय संयुक्त टीम ने सोमवार को बिलासपुर जिले के तखतपुर और खमतराई स्थित दो कृषि केन्द्रों पर दबिश दी। जांच में भारी गड़बड़ी सामने आई। मौके से खाद और उर्वरकों का अवैध भंडारण पकड़ा गया। तुरंत जब्ती कर बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

अचानक दबिश, गड़बड़ी उजागर

कृषि संचालक राहुल देव (IAS) के निर्देश पर उप संचालक कृषि चिरंजीवी सरकार और बिलासपुर जिला अधिकारियों की टीम ने औचक निरीक्षण किया।

👉 मेसर्स संकट मोचन खाद भंडार, तखतपुर

  • बिना फॉर्म-O इन्द्राज कराए बायो उर्वरक भंडारण
  • जब्त : 65 किलो बायो ऑर्गेनिक, 170 किलो ह्यूमिक एसिड
  • तुरंत बिक्री प्रतिबंध और नोटिस जारी

👉 मेसर्स गोपाल खाद भंडार, खमतराई

  • स्टॉक प्रदर्शित नहीं
  • नियमित रिपोर्टिंग नहीं
  • स्टॉक पंजी और बिल संधारित नहीं
  • बिना POS मशीन के बिक्री
  • जब्त : DAP – 618 बोरी, SSP – 373 बोरी, पोटाश – 25 बोरी, अमोनियम सल्फेट – 10 बोरी, सल्फर – 6 बोरी, बायोजाइम – 570 किलो
  • 21 दिनों के लिए बिक्री पर रोक, नोटिस जारी

स्पष्टीकरण मांगा गया

दोनों दुकानों को 7 दिनों के भीतर जवाब देने का आदेश दिया गया है। स्पष्टिकरण नहीं मिलने पर लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।


कार्रवाई में शामिल अधिकारी

  • चिरंजीवी सरकार – उप संचालक कृषि (रायपुर)
  • पी.डी. हथेश्वर – उप संचालक कृषि (बिलासपुर)
  • अनिल शुक्ला, अशोक सिंह बनाफर – सहायक संचालक
  • आशीष दुबे – नोडल अधिकारी
  • राजेंद्र शुक्ला – जिला विपणन अधिकारी
  • अजय सिंह, आर.एल. पैकरा – उर्वरक निरीक्षक

जिले में खाद की स्थिति

  • DAP (डाय अमोनियम फॉस्फेट): हर सीजन में सबसे ज्यादा मांग, कालाबाज़ारी की जद में
  • SSP (सिंगल सुपर फॉस्फेट): वैकल्पिक खाद, लेकिन आपूर्ति बाधित
  • पोटाश और सल्फर: सीमित स्टॉक, किसानों को बाजार में तलाश करनी पड़ रही
  • बायो-फर्टिलाइज़र: कई दुकानों में बिना अनुमति स्टॉक

➡️ किसानों का कहना है कि खाद की कमी से बोआई और धान की फसल प्रभावित हो रही है।


कालाबाज़ारी पर करारी चोट

  • किसानों की शिकायतों पर हुई कार्रवाई
  • अब तक कई बार गुपचुप तरीके से खाद की बिक्री
  • विभाग ने पहली बार इतनी सख्ती दिखाई

“खाद की कालाबाज़ारी किसानों के साथ खुली लूट है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।”— कृषि विभाग अधिकारी

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।