Latest news

22वें दिन भी नहीं झुके एनएचएम कर्मचारी – बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक को सौंपा ज्ञापन, नियमितीकरण तक जारी रहेगा आंदोलन

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
5 Min Read

Mohammed israil

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 22वें दिन भी जारी रही। नेहरू चौक स्थित कोन्हेर गार्डन में हजारों की भीड़ जुटी और कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इसी दौरान पदाधिकारियों ने बिल्हा विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। विधायक ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वे शासन से बात कर उचित कार्यवाही करेंगे। वहीं संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि नियमितीकरण तक आंदोलन जारी रहेगा।


विधायक से मुलाकात और आश्वासन

सोमवार को एनएचएम कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक धरमलाल कौशिक से भेंट कर संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण संबंधी ज्ञापन सौंपा। विधायक ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीर बताते हुए शासन से पहल करने का भरोसा दिया।


आंदोलन का नया रूप : सुआ गीत और जल सत्याग्रह की तैयारी

हड़ताल स्थल पर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के एक समूह ने छत्तीसगढ़ी सुआ गीत और लोक नृत्य प्रस्तुत कर शासन का ध्यान आकर्षित किया। संगठन का कहना है कि मंगलवार को जल सत्याग्रह किया जाएगा।


संगठन का बड़ा दावा

कार्यकारी प्रांताध्यक्ष श्याम मोहन दुबे ने कहा—
“पिछले विधानसभा चुनाव में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भाजपा का खुलकर समर्थन किया था। हमने अपने घरों पर “इस घर में कांग्रेसियों का प्रवेश वर्जित है” लिखकर बैनर लगाए और अरपा मैया का जल लेकर शपथ ली कि कांग्रेस को वोट नहीं देंगे। नतीजतन कांग्रेस की हार हुई। अब भाजपा पर हमारा भरोसा है और हम अपेक्षा करते हैं कि भाजपा हमारी मांगों पर खरा उतरे। जब तक नियमितीकरण नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।”


स्वास्थ्य सेवाएं ठप – आम जनता बेहाल

18 अगस्त से शुरू हुई हड़ताल के कारण जिलेभर के अस्पतालों, पीएचसी, सीएचसी, हेल्थ सब सेंटर, मानसिक चिकित्सालय और सीआईएमएस सहित सभी संस्थानों की सेवाएं चरमराई हुई हैं।

  • जिला अस्पताल, 5 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 44 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सभी उप स्वास्थ्य केंद्र बंद पड़े।
  • सीएचओ और एएनएम के हड़ताल पर जाने से आयुष्मान आरोग्य मंदिर पूर्ण रूप से ठप।
  • ओपीडी, शल्यक्रिया, आपातकालीन सेवाएं और टीकाकरण पूरी तरह बाधित।
  • मलेरिया, टीबी, महामारी नियंत्रण, जन्म-मृत्यु पंजीयन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग बंद।
  • बरसात के मौसम में सर्दी, खांसी, बुखार और उल्टी-दस्त के मरीजों की भीड़ बढ़ी, लेकिन उपचार व रिपोर्टिंग ठप।
  • मजबूर होकर मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है।

सक्रिय पदाधिकारी और महिला विंग की मौजूदगी

हड़ताल स्थल पर बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्य पदाधिकारी:
राजकुमार यादव (जिला अध्यक्ष), जीवन महंत (उपाध्यक्ष), प्रमोद पटेल (सचिव), डॉ. हर्ष देवनापित, राधेश्याम सूर्यवंशी, डॉ. अभिषेक पवार, दीपेश साहू, दीपक यादव, सचिन कुमार, संजय सिंह, सतीश चौहान, सोहन कुंभकार, यशपाल नेताम, बी. रमेश, मुकेश अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), ऋतु राज शर्मा (महामंत्री), रोशन साहू (सहकोषाध्यक्ष), रोहित श्रीवास, ऋषिकेश गुप्ता, डॉ. अभिषेक बीबे, नीरज शुक्ला, प्रमोद पटेल, डॉ. राजेश पटेल, अमित स्कॉट, डॉ. नवनीत कौशिक, डॉ. पंकज परते, डॉ. अनुपम नाहर, पवन केवट, संजय वर्मा, अश्वन देवांगन।

महिला विंग:
अजीता पांडेय (अध्यक्ष), डॉ. सिंड्रेला पाल (उपाध्यक्ष), डॉ. सोनम अग्रवाल, शहनाज़, अल्का, प्रभा पटेल, मंजुला यादव, कुसुम सिंह, मित्राणी चौधरी, रूपवती मरावी, सुमन चंद्रा, नीता गौतम, पूजा यादव, कुमुदनी सिंह, ममता ध्रुव, नम्रता ध्रुवे, अंजली वर्मा (सिम्स), इंदु साहू (जिला अस्पताल), रिंकी सोनवानी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।


एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल : 22वें दिन की तस्वीर

  • हड़ताल शुरू : 18 अगस्त 2025
  • हड़ताल स्थल : कोन्हेर गार्डन, नेहरू चौक, बिलासपुर
  • मुख्य मांग : संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण
  • सोमवार की गतिविधि : सुआ गीत व छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य
  • मंगलवार की योजना : जल सत्याग्रह
  • विधायक से मुलाकात : धरमलाल कौशिक, ज्ञापन सौंपा गया
  • प्रभाव : जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी, उप स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर सहित सभी सेवाएं ठप
  • जनता की परेशानी : ओपीडी, टीकाकरण, शल्यक्रिया, आपातकालीन सेवाएं बंद – मरीज निजी अस्पतालों की ओर रुख कर रहे

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।