00 बाराद्वार पुलिस की कार्रवाई
बाराद्वार। छत्तीसगढ़ के बाराद्वार थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर ग्रामीण पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
प्रार्थी ईश्वर पटेल दने 13 नवंबर को थाना आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीबन शाम 04.25 बजे ग्राम आमापाली निवासी राजाराम पटेल एवं पुरूषोतम पटेल को धनाराम पटेल, सागर पटेल, राहुल पटेल एव दिनेश पटेल के द्वारा जमीन विवाद की बात को लेकर मां गाली गलौज करते हुये जान से मार देने की धमकी देकर राहुल पटेल चुडा एवं टागी से पुरुषोत्तम पटेल को और राजाराम पटेल को सागर लकडी फाडी से दिनेश तथा धना राम हाथ मुक्का से मारपीट कर उनके सिर में गंभीर चोट व कमर, पीठ कंधा में चोट पहुंचाने कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री रमा पटेल, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श मनीष कुंवर सक्ती से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर प्रकरण के घटना कारित कर फरार आरोपीगणों की पतासाजी किया जा रहा था उसी दौरान मुखबीर से सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही कर दिनांक 16.11.24 को आरोपीगण 1. धना राम पटेल पिता स्व. श्री नीलकंठ पटेल उम्र 66 साल 2. दिनेश कुमार पटेल पिता यमुना लाल पटेल उम्र 18 साल 3. राहूल पटेल पिता यमुना लाल पटेल उम्र 20 साल सभी निवासी ग्राम आमापाली थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छग) व एक विधि से संघर्षरत किशोर बालक को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर संबंधित न्यायालय पेश किया गया है उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरी. अनवर अली , आर. टकेश्वर कटकवार, आर. किशोर सिदार, आर. का योगदान रहा। सउनि. सुकुल सिंह, आर. रामकुमार गौतम तेन्दुलकर, आर. कंचन सिदार का अहम योगदान रहा।



