बिलासपुर।
विध्याउपनगर स्थित रामनारायण शास्त्री बाल उद्यान में विराजमान गणपति बप्पा की विशेष महाआरती आयोजित की गई। श्रद्धालुओं ने गणेश जी को 56 भोग अर्पित कर आरती की और भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की।


कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगर व वार्ड के गणमान्य नागरिकों ने भी शिरकत कर गणपति बप्पा से प्रदेश और नगरवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।
महाआरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुजन भोग प्रसाद का आनंद उठाते हुए भक्ति में लीन दिखाई दिए।



