Latest news

कोटा क्षेत्र में बिजली कटौती, खाद संकट और सड़क निर्माण की अनदेखी से जनता परेशान — कांग्रेस ने किया चक्का जाम

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

Mohammed israil


बिलासपुर/कोटा। कोटा विधानसभा क्षेत्र की जनता लगातार गंभीर समस्याओं से जूझ रही है। अघोषित बिजली कटौती, किसानों को खाद की किल्लत और वर्षों से अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्यों को लेकर लोगों का आक्रोश मंगलवार को खुलकर सामने आया। अमाली, बिल्लीबंद और श्रीपारा जैसे गाँवों के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बार-बार आश्वासन के बावजूद सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत तक नहीं हुई। किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो रही, जबकि खुलेआम काला बाज़ारी सरकार की नाक के नीचे हो रही है।

इन समस्याओं को लेकर कोटा (शहर एवं ग्रामीण) कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम जनता के साथ सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। भीड़ को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि “अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। यदि बिजली और खाद की समस्या का तुरंत समाधान नहीं हुआ, तो यह आंदोलन और व्यापक होगा।”

प्रदर्शन में जिला पंचायत एवं जनपद सदस्य, सरपंचगण, समस्त पार्षदगण, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, NSUI, किसान कांग्रेस, सेवा दल, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के साथ बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

विधायक अटल श्रीवास्तव ने प्रशासन को चेताया कि जनता की समस्याओं को नज़रअंदाज़ करना अब भारी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी “कुंभकरणीय नींद” से जागकर जनता के बुनियादी अधिकारों की रक्षा करनी होगी।


जनता की प्रमुख समस्याएँ — जमीनी हकीकत

  1. बिजली की अघोषित कटौती
    • क्षेत्र में रोजाना कई घंटे बिजली गुल रहती है।
    • किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित, घरेलू उपभोक्ताओं को भी परेशानी।
  2. खाद की किल्लत और काला बाज़ारी
    • सरकारी गोदामों में उपलब्धता के बावजूद किसानों को खाद नहीं मिल रहा।
    • खुलेआम काला बाज़ारी, किसान परेशान होकर दर-दर भटक रहे हैं।
  3. सड़क निर्माण की अनदेखी
    • अमाली, बिल्लीबंद और श्रीपारा गाँव की सड़कें बदहाल।
    • वर्षों से सिर्फ आश्वासन, पर कार्य शुरू तक नहीं हुआ।
    • बरसात में हालात और बिगड़ते हैं, ग्रामीणों की आवाजाही बाधित।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।