Latest news

तखतपुर में सनसनी : पाठ बाबा मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

Mohammed israil


सुबह मां ने देखा बेटे का रक्तरंजित शव, गांव में मचा हड़कंप – पुलिस बिंदुवार जांच में जुटी

बिलासपुर,तखतपुर। परसाकापा गांव स्थित पाठ बाबा मंदिर शनिवार सुबह उस वक्त दहशत से भर उठा, जब मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक उर्फ मोटू (पुत्र राजकुमार पाठक) की हत्या का खुलासा हुआ। पुजारी की मां रोज की तरह सुबह 6 बजे मंदिर पहुंचीं, तो बेटे का लहूलुहान शव देखकर चीख पड़ीं। देखते ही देखते गांव में सनसनी फैल गई।

जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल और एसडीओपी नूपुर उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। पुलिस अलग–अलग एंगल पर पड़ताल कर रही है और आसपास के संदिग्धों से पूछताछ जारी है।


हत्या का घटनाक्रम

  • घटना स्थल – पाठ बाबा मंदिर, परसाकापा (तखतपुर)
  • मृतक – जागेश्वर पाठक उर्फ मोटू (पुत्र राजकुमार पाठक)
  • समय – सुबह 6 बजे, 31 अगस्त
  • खुलासा – मृतक की मां ने शव देखकर शोर मचाया

पुलिस कार्रवाई

  • सूचना पर थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल मौके पर पहुंचे
  • एसडीओपी नूपुर उपाध्याय ने पुलिस बल के साथ जांच शुरू की
  • हत्या के कारणों पर अभी सस्पेंस बरकरार
  • पुलिस ने गांव में संदिग्धों से पूछताछ तेज की

गांव में माहौल

  • हत्या से गांव में आक्रोश और डर का माहौल
  • ग्रामीणों ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई

मंदिर के पुजारी की धारदार हथियार से हत्या, एसएसपी पहुंचे मौके पर

तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम निगारबंद में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। गांव स्थित पाठ बाबा मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक (30 वर्ष) की अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। घटना की जानकारी परिजनों को रविवार सुबह हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे। उनके साथ एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड और थाना पुलिस भी पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। एसएसपी ने जांच अधिकारियों को आरोपी की जल्द पहचान और गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तखतपुर थाने में अपराध क्रमांक 486/2025 धारा 103 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पतासाजी के लिए एसीसीयू और थाना टीम लगातार काम कर रही है।

मृतक : जागेश्वर पाठक, पुत्र स्व. राजकुमार पाठक

  • उम्र : 30 वर्ष
  • निवासी : पाठ बाबा मंदिर, परसाकांपा निगारबंद
  • घटना स्थल : पाठ बाबा मंदिर परिसर
  • घटना समय : 30-31 अगस्त की दरम्यानी रात
  • मामला दर्ज : अपराध क्रमांक 486/2025, धारा 103 बीएनएस
  • जांच : एसीसीयू एवं थाना पुलिस की संयुक्त टीम

👉 पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।