Latest news

भूमिहार ब्राम्हण समाज द्वारा 31 अगस्त रविवार को विशाल निःशुल्क चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

शहर एवं अपोलो के प्रसिद्ध चिकित्सको की उपस्थिति में होगा स्वास्थ्य शिविर

बिलासपुर 29.08.2025 – भुमिहार ब्राम्हण समाज बिलासपुर द्वारा समाज शहर एवं अपोलो के प्रसिद्ध चिकित्सकों की उपस्थिति में निःशुल्क चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। दिनांक 31.08.2025 दिन रविवार समय सुबह 09 बजे से दोपहर 01 बजे तक भुमिहार ब्राम्हण समाज भवन (सुकुवा तालाब के पास) में विशाल निःशुल्क चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर शहर एवं अपोलो हास्पिटल के प्रसिद्ध चिकित्सकों की उपस्थिति में आयोजित है। जिसमें भ्ठ।1ब्ए स्प्च्प्क् च्त्व्थ्प्स्म् भ्म्डव्ळस्व्ठप्छ न्त्प्ब् ।ब्प्क् ैन्ळ।त् ज्म्ैज् छम्न्त्व्च्।ज्भ्ल् ज्म्ैज् आदि परिक्षण किये जावेंगे। शिविर में प्रमुख रूप से डॉ. अभिराम शर्मा, डॉ. अभय शर्मा, डॉ. मनोज राय डॉ. रजनिश पाण्डेय, डॉ. राजकुमार शर्मा, डॉ. के.एन चौधरी, डॉ. श्रीमती रश्मि शर्मा, डॉ. श्रीमती शीला शर्मा, डॉ. श्रीमती सुमन राय, डॉ. दीवाकर कुमार, डॉ. डी.डी. राय आदि उपस्थित रहेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए समाज के अध्यक्ष नवीन सिंह ने बताया कि उक्त शिविर में ग्राम महमंद एवं आस-पास के ग्रामीणों को जानकारी प्रदान कर पहुंचने की अपील की गई है प्रचार प्रसार के माध्यम से ग्रामवासियों को जानकारी दी जा रही है। उक्त शिविर में ग्राम पंचायत महमंद के सरपंच पंच एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। सचिव राजीव कुमार ने बताया कि साल में 2 बार समाज कमजोर वर्गो हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करता है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।