Latest news

रेलवे के विकास कार्य, यात्रियों की राह मुश्किल

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
5 Min Read

Mohammed israil

Contents
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और पूर्वी तटीय रेलवे क्षेत्र में चल रहे विभिन्न अधोसंरचना विकास कार्यों का असर यात्रियों पर पड़ रहा है। यार्ड रीमॉडलिंग, चौथी लाइन कनेक्टिविटी, समपार फाटक मरम्मत और नई लाइन बिछाने जैसे कार्यों के चलते कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। अस्थायी असुविधा के बावजूद ये प्रोजेक्ट भविष्य में तेज़, सुरक्षित और समयबद्ध रेल सेवा उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएँगे। 1 : सम्बलपुर स्टेशन यार्ड रीमॉडलिंग कार्य से ट्रेनें डायवर्टप्रभावित ट्रेनें (01 सितम्बर को) 2 : रायगढ़ स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने का काम, कई ट्रेनें देरी से चलेंगीइन ट्रेनों की समय सारणी प्रभावित 3 : जेठा समपार 12 घंटे रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध 4 : उरगा–कुसमुंडा नई लाइन कनेक्टिविटी, दो दिन रहेंगी कुछ ट्रेनें प्रभावितप्रभावित ट्रेनें

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और पूर्वी तटीय रेलवे क्षेत्र में चल रहे विभिन्न अधोसंरचना विकास कार्यों का असर यात्रियों पर पड़ रहा है। यार्ड रीमॉडलिंग, चौथी लाइन कनेक्टिविटी, समपार फाटक मरम्मत और नई लाइन बिछाने जैसे कार्यों के चलते कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। अस्थायी असुविधा के बावजूद ये प्रोजेक्ट भविष्य में तेज़, सुरक्षित और समयबद्ध रेल सेवा उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएँगे।


1 : सम्बलपुर स्टेशन यार्ड रीमॉडलिंग कार्य से ट्रेनें डायवर्ट

बिलासपुर, 29 अगस्त।
पूर्वी तटीय रेलवे के सम्बलपुर स्टेशन में यार्ड रीमॉडलिंग कार्य जारी रहने से अब यात्रियों को एक दिन और असुविधा झेलनी पड़ेगी। रेलवे ने यह कार्य 1 सितम्बर तक बढ़ा दिया है। इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों को सरला जंक्शन और सम्बलपुर सिटी होकर डायवर्ट किया गया है।

प्रभावित ट्रेनें (01 सितम्बर को)

  • 12879 लोकमान्य तिलक टर्मिनल – भुवनेश्वर एक्सप्रेस
  • 12880 भुवनेश्वर – लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस
  • 12865 लोकमान्य तिलक टर्मिनल – पुरी एक्सप्रेस
  • 22866 पुरी – लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस
  • 20471 लालगढ़ – पुरी एक्सप्रेस
  • 20472 पुरी – लालगढ़ एक्सप्रेस
  • 20813 पुरी – जोधपुर एक्सप्रेस
  • 20814 जोधपुर – पुरी एक्सप्रेस
  • 20807 विशाखापत्तनम – अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस
  • 20808 अमृतसर – विशाखापत्तनम हीराकुंड एक्सप्रेस

रेल प्रशासन ने कहा है कि कार्य पूर्ण होते ही ट्रेनों का संचालन सामान्य हो जाएगा और परिचालन में और भी गति आएगी।

2 : रायगढ़ स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने का काम, कई ट्रेनें देरी से चलेंगी

बिलासपुर, 29 अगस्त।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक बिलासपुर–झारसुगुड़ा चौथी लाइन प्रोजेक्ट अब अंतिम चरण में पहुँच गया है। इसी कड़ी में रायगढ़ स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने के लिए 31 अगस्त से 15 सितम्बर तक नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा।

इन ट्रेनों की समय सारणी प्रभावित

  • 18477 पूरी–योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस (2 सितम्बर) – 6:30 घंटे देरी से
  • 12262 हावड़ा–मुंबई दुरंतो (3 सितम्बर) – 6 घंटे देरी से
  • 13288 आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस (3 सितम्बर) – 4 घंटे देरी से
  • 20472 पूरी–श्री गंगानगर एक्सप्रेस (3 सितम्बर) – 3:30 घंटे देरी से
  • 18478 योगनगरी ऋषिकेश–पुरी उत्कल एक्सप्रेस (तिथि अनुसार) – 6:30 घंटे देरी से
  • 13287 दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस (3 सितम्बर) – 6:30 घंटे देरी से
  • 17007 सिकंदराबाद–दरभंगा एक्सप्रेस (2 सितम्बर) – 2:30 घंटे देरी से
  • 20917 इंदौर–पुरी एक्सप्रेस (2 सितम्बर) – 6:30 घंटे देरी से

रेलवे का कहना है कि यह कार्य पूरा होते ही ट्रेनों की समयबद्धता और रफ्तार में उल्लेखनीय सुधार होगा।

3 : जेठा समपार 12 घंटे रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध

बिलासपुर, 29 अगस्त।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में जेठा समपार फाटक (संख्या 324) पर 2 सितम्बर को बड़े मरम्मत कार्य होंगे। सक्ती–बाराद्वार स्टेशन खंड के बीच स्थित यह फाटक सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा।

यात्रियों के लिए पास में ही सकरेली रोड ओवरब्रिज को वैकल्पिक मार्ग के रूप में खोला गया है। रेल प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है।

4 : उरगा–कुसमुंडा नई लाइन कनेक्टिविटी, दो दिन रहेंगी कुछ ट्रेनें प्रभावित

बिलासपुर, 29 अगस्त।
अधोसंरचना विकास की दिशा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल एक और बड़ी परियोजना को अंजाम दे रहा है। उरगा–कुसमुंडा सेक्शन में 12.63 किलोमीटर लंबी कोरबा बायपास लाइन बनाई जा रही है। इसके तहत कुसमुंडा ब्लॉक स्टेशन में 30 और 31 अगस्त को नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य होगा।

प्रभावित ट्रेनें

  • 30 एवं 31 अगस्त को बिलासपुर–गेवरारोड मेमू (68734) कोरबा तक ही चलेगी।
  • 30 एवं 31 अगस्त को गेवरारोड–बिलासपुर मेमू (68733) कोरबा से प्रारंभ होगी।
  • 30 एवं 31 अगस्त को रायपुर–गेवरारोड मेमू (68746) कोरबा तक ही जाएगी।
  • 31 अगस्त एवं 01 सितम्बर को गेवरारोड–रायपुर मेमू (68745) कोरबा से चलेगी।

रेल प्रशासन ने कहा है कि कार्य पूर्ण होने के बाद परिचालन और भी सुगम होगा तथा भविष्य में और ट्रेनें चलाने का मार्ग प्रशस्त होगा।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।